चौपाटी स्थित बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराने की मांग

महावीर इंटरनेशनल अजयमेरु अजमेर के संरक्षक कमल गंगवाल व सचिव विजय पांड्या ने जिला कलेक्टर श्रीमती भारती दीक्षित से रीजनल कॉलेज वाले तिराहे के पास बनी चौपाटी के पाथवे पर बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को चालू करवाने की मांग की है। गंगवाल ने बताया कि पिछले कई दिनों से बंद स्ट्रीट लाइटों के कारण रात को घूमने आने वाले आमजन व पर्यटकों को भारी समस्या का सामना करना पड़ता है और भय बना रहता है कि अंधेरे में कोई असामाजिक तत्व किसी भी आपराधिक घटना को अंजाम न दे दे। सभी पदाधिकारियों ने जिलाधीश से मांग की कि शीघ्र बंद पड़ी लाइटों को आमजन की सुरक्षार्थ पुन: ठीक कराया जाए। साथ ही चौपाटी पर रोजाना लग रहे ठेले दुकाने आदि के आस पास रात्रि मैं वाहनो की कतार लगी रहती हैं ।इसके कारण दुर्घटना की आशंका रहती है

कमल गंगवाल
मो. 9829007484

error: Content is protected !!