अयोध्या धाम के पौराणिक वैभव की तर्ज पर अजमेर में सजा परिक्रमा स्थल

अजमेर। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाली श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में यहां आजाद पार्क में 100 अरब हस्त लिखित राम नाम महामंत्रों की परिक्रमा के लिए सजाई गई अयोध्या नगरी श्रीराम के उदघोष से गूंज रही है। विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों में श्रीराम की महिमा के बखान से राममय वातावरण बना हुआ है।
भक्ति में लीन प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं का हुजूम अपने अराध्य श्रीराम नाम के दर्शन और परिक्रमा के के दौरान अपने ही निराले अंदाज में भजन-कीर्तन करते नजर आते हैं। अयोध्या धाम के पौराणिक वैभव की तर्ज पर परिक्रमा स्थल को बखूबी निखारा और संवारा गया है।
हजारों राम भक्तों ने की परिक्रमा, सेन समाज ने झंडा चढाया
आयोजन कमेटी के संयोजक कंवलप्रकाश किशनानी ने बताया कि मंगलवार को सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तेक हजारों रामभक्तों ने परिक्रमा का लाभ उठाया। इस दौरान सेन समाज की ओर से झंडा चढाया गया। अजमेर सेन समाज की माता बहनें सुबह 10 बजे सावित्री चौराहे स्थित सती माता मंदिर पर एकत्र हुई तथा जुलूस के रूप में परिक्रमा स्थल पहुंचकर झंडा रोपण कर पूजा अर्चना की। पंडित बालकृष्ण पुरोहित ने समस्त भक्तों की अगवानी कर उन्हें विधिवत परिक्रमा पूर्ण कराई। इस अवसर पर सेन समाज के त्रिलोकचंद सेन, गणेश सेन, हेमंत सेन, पार्षद श्रवण, सुरेश तंबोली, संजय सेन, जितेंद्र बलावत, रोहित सेन समेत सेन समाज के प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।
अजमेर की निधि ने तैयार किया अनूठा राम दरबार
अजमेर निवासी निधि पाराशर ने एक साल की कडी मेहनत से अनूठा और बहुत ही बारिक कशीदाकारी कर राम दरबार का चित्र तैयार किया है। उन्होंने बताया कि राम दरबार बनाने का छोटा सा प्रयास चल रहा था जो प्रभु राम की इच्छा से कार्य पूरा हुआ। शुभ संयोग से 100 अरब श्रीरामनाम महामंत्रों की परिक्रमा के मौके पर इस प्रदर्शित किया है ताकि राम भक्त इसका दर्शन कर सकें। मेरी इच्छा है यह राम दरबार अयोध्या में लगे। इसे तैयार करने बहुत ही बारिक कशीदा और एम्ब्रोइडी के महीन धागों को उपयोग में लिया गया है। इसका साइज साढे चार बाइ साढे चार साइज है।
संगीतमय सुदरकांड में राम स्तुति ने मनमोहा
प्रतिदिन अजमेर की विभिन मंडलियों की ओर से दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक होने वाले संगीतमय सुंदरकाड पाठ में शामिल होने वालों की संख्या बढती जा रही है। मंगलवार को श्री कृपालु मानस मंडल की ओर से संभाजी मराठा, चमन पाराशर, कमल खींची, नीरज शर्मा द्वारकाप्रसाद माथुर और कमल पुरोहित की प्रस्तुति से श्रोता झूम उठे।
महाआरती में नौसर माता मन्दिर पीठाधीश महंत रामा कृष्ण महाराज, चित्रकूट धाम पुष्कर के पाठकजी महाराज के सान्निध्य में यजमान मंजूला देवी अनिल बाडमेर वाले, प्रेम देवी विजय, शिव शंकर फतेहपुरिया, अनिल राजकुमार गर्ग ले लाभ लिया। आयोजन समेटी के पदाधिकारी पूरण सिंह चौहान, मनोज जैन मित्तल आदि उपस्थित रहे।
रामोत्सव में प्रभु राम समर्पण में झलकी आस्था
रामोत्सव में शाम 6.30 बजे से श्रीसर्वेश्वर संकीर्तन मंडल के सदस्यों ने राम समर्पण की प्रस्तुति के दौरान श्रोताओं को भ्ज्ञक्ति सागर में खूब गोते लगवाए।
17 जनवरी को आयोजित होने वाले कार्यक्रम
आयोजक समिति के सह संयोजक सत्यनारायण भंसाली ने बताया कि सुन्दरकाण्ड पाठ दोपहर 2 बजे से श्रीरामचरित मानस मंडल करेगा। शाम 5 बजे से नाथजी की बगीची के महंत गोवर्धनदास का पावन सान्निध्य मिलेगा। महाआरती शाम 6 बजे होगी। इसमें संत, अतिथि व विशिष्ट अतिथि विमल गर्ग, विष्णुप्रकाश गर्ग, देवेश गुप्ता, हरीश गर्ग शामिल होंगे।

error: Content is protected !!