गऊमाताओं के साथ जरूरतमंद परिवारों को सब्जी की सेवा दी

जीवदया एवम आवश्यकता अनुरूप सेवा के अंतर्गत
लायंस क्लब अजमेर आस्था द्वारा समाजसेवी लायन राकेश पालीवाल, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष लायन मधु पाटनी के सहयोग से आज जीवदया के अंतर्गत नागफाणी स्थित आनंद गोपाल गऊ शाला की अशक्त गऊ माताओं को पोष्टिक पत्तेदार हरी सब्जियां अर्पण की गई साथ ही अजमेर का स्लम एरिया एवम पहाड़ी क्षेत्र गणेशगढ़ के आज पास रहने वाले परिवार के लिए निशल्क हरी सब्जी जिसमे पालक, गाजर,धनिया,अदरक,
पत्तेदार प्याज मूली गोभी आदि शामिल है का वितरण किया गया
क्लब अध्यक्ष लायन अनिल छाजेड़ ने बताया कि कार्यक्रम संयोजक लायन अतुल पाटनी के संयोजन में एवम लायन महेंद्र जैन मित्तल के माध्यम से सेवा दी गई
*मनीष पाटनी,अजमेर*

error: Content is protected !!