जन्म दिवस कि वर्षगाँठ के उपलक्ष्य में ब्रह्मधाम और विधालय में भोजन कराकर बनाई खुशियां

ब्यावर। महावीर इंटरनेशनल रॉयल के तत्वावधान में ब्रह्मधाम में भोजन व संजय पब्लिक स्कूल में फ़ूड पैकेट का वितरण किया गया। महावीर इंटरनेशनल रॉयल के अध्यक्ष वीर अशोक जी पालड़ेचा की सुपुत्री आकांक्षा के जन्मदिन के अवसर पर पालड़ेचा परिवार के सौजन्य से महावीर इंटरनेशनल रॉयल ब्यावर के तत्वावधान में ब्रह्माधाम में भोजन व संजय पब्लिक स्कूल में विशेष छात्र छात्राओं को फ़ूड पैकेट वितरण का कार्यक्रम रखा गया।
संस्था के सह सचिव योगेन्द्र जी मेहता ने जानकारी देते हुए बताया कि हर जरूरतमंद की सेवा में पालड़ेचा परिवार हर समय तत्पर रहता है । जन्मदिन के अवसर पर जो पुनीत कार्य किया इस तरह किसी की मदद कर के अपने जन्मदिन मनानी चाहिए। संस्था के अध्यक्ष अशोक जी पालड़ेचा ने उपस्थित छात्र छात्राओं से कहा कि कोई भी कार्य मुश्किल नही होता उसको करने की इच्छा शक्ति मन में होनी चाहिए महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर जीवन में सफलता हासिल कर देश व समाज की कीर्ति को आगे बढ़ाना चाहिए। कोषाध्यक्ष अभिषेक नाहटा ने पुनीत कार्य हेतु पालड़ेचा परिवार का आभार प्रकट किया।

ब्रह्मधाम के अध्यक्ष गनपत सराफ एवं उपस्थित संतों ने बताया कि रॉयल द्वारा निरंतर में सामाजिक सरोकार के उल्लेखनीय कार्य किये जा रहे है। जिसके लिए संस्था प्रशंसा की पात्र है।

इस अवसर पर पालडेचा परिवार से कांता पालडेचा, बीना पालडेचा, नरेन्द्र पालडेचा, दिपेश, आकांक्षा, अक्षित और विधालय परिवार से रामसिंह चीता, सुनीता, अंजली, राजेंद्र, महेंद्र एवं रॉयल ब्यावर से अशोक पालडेचा, अभिषेक नाहटा, योगेन्द्र मेहता, जितेन्द्र धारीवाल, पुष्पेन्द्र चौधरी, मनोज रांका, सुरेन्द्र रांका, रोहित मुथा, प्रदीप मकाणा,रूप चन्द नाहर, आदि अनेक सदस्य उपस्थित थे।

वीर अभिषेक नाहटा
कोषाध्यक्ष
महावीर इंटनेशनल रॉयल ब्यावर

error: Content is protected !!