शहर कांग्रेस में जान फूंक रहे हैं विजय जैन

पिछले दिनों गांधी भवन पर कांग्रेस का मौन प्रदर्षन था। विधानसभा चुनाव में हारने के बाद संगठन में आई षिथिलता के बावजूद सहभागियों की ठीक ठाक संख्या देख कर जरा अचंभा हुआ। एक कार्यकर्ता से इसका सबब पूछा तो उसने बताया कि आने वाले दिनों में संगठन के पुनर्गठन की संभावना है। इसी कारण कार्यकर्ताओं में उत्साह बरकरार है। उससे भी अधिक महत्वपूर्ण है कि लंबे समय से निवर्तमान होते हुए भी अध्यक्ष विजय जैन बाकायदा वर्तमान अध्यक्ष के रूप में सक्रिय हैं। वे जानते हैं कि किसी भी दिन नए अध्यक्ष की नियुक्ति हो सकती है। फिर भी उत्साहे के साथ काम कर रहे हैं। किसी भी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए खुद नेताओं व पदाधिकारियों को फोन करते हैं। साथ ही उनकी टीम के कुछ कर्मठ साथी कार्यकर्ताओं से अधिकाधिक संपर्क करते हैं।

error: Content is protected !!