रेल यातायात प्रभावित

पूर्व मध्य रेलवे के पं. दीनदयाल उपाध्याय मण्डल पर सोन नगर-डेहरी ऑनसोन-पहलेजा रेलखण्ड के मध्य सोन नगर स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के लिए नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इस कारण निम्नलिखित रेलसेवाएं मार्ग परिवर्तित रहेगी :-
1. गाडी संख्या 12987, सियालदाह-अजमेर रेलसेवा जो दिनांक 15.02.24, 17.02.24, 19.02.24, 20.02.24 व 22.02.24 को सियालदाह से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा अपने निर्धारित मार्ग धनबाद-गया-पं. दीनदयाल उपाध्याय स्टेशनों के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाया आसनसोल-किऊल-पटना-बक्सर-पं. दीनदयाल उपाध्याय होकर संचालित होगी।
2. गाडी संख्या 12988, अजमेर- सियालदाह रेलसेवा जो दिनांक 16.02.24, 18.02.24, 19.02.24 व 21.02.24 को अजमेर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा अपने निर्धारित मार्ग पं. दीनदयाल उपाध्याय- गया-धनबाद स्टेशनों के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाया पं. दीनदयाल उपाध्याय-बक्सर-पटना-किऊल-आसनसोल होकर संचालित होगी।
इसी प्रकार अहमदाबाद मण्डल पर अहमदाबाद-पालनपुर रेलखण्ड के मध्य अम्बियासन स्टेषन यार्ड में ब्रिज संख्या 1001 पर मरम्मत कार्य के कारण ब्लॉक लिया जा रहा है। ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इस कारण निम्नलिखित रेलसेवाएं मार्ग परिवर्तित रहेगी :-

1. गाडी संख्या 19269, पोरबंदर-मुजफ्फरपुर रेलसेवा जो दिनांक 13.02.24 से 28.05.24 तक पोरबंदर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा अपने निर्धारित मार्ग विरमग्राम-चांदलोडिया- महेसाना स्टेशनों के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाया विरमग्राम-कटोसन रोड-महेसाना होकर संचालित होगी।

2. गाडी संख्या 19270, मुजफ्फरपुर-पोरबंदर रेलसेवा जो दिनांक 13.02.24 से 28.05.24 तक मुजफ्फरपुर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा अपने निर्धारित मार्ग महेसाना- -चांदलोडिया- विरमग्राम स्टेशनों के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाया महेसाना-कटोसन रोड-विरमग्राम होकर संचालित होगी।

3. गाडी संख्या 20937, पोरबंदर-दिल्ली सराय रेलसेवा जो दिनांक 13.02.24 से 28.05.24 तक पोरबंदर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा अपने निर्धारित मार्ग विरमग्राम-चांदलोडिया- महेसाना स्टेशनों के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाया विरमग्राम-कटोसन रोड-महेसाना होकर संचालित होगी।

4. गाडी संख्या 20938, दिल्ली सराय-पोरबंदर रेलसेवा जो दिनांक 13.02.24 से 28.05.24 तक दिल्ली सराय से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा अपने निर्धारित मार्ग महेसाना- -चांदलोडिया- विरमग्राम स्टेशनों के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाया महेसाना-कटोसन रोड-विरमग्राम होकर संचालित होगी।
नोट :- उपरोक्त मार्ग परिवर्तन के कारण उपरोक्त अवधि में ये रेलसेवाएं चांदलोडिया होकर नहीं जाने के कारण चांदलोडिया स्टेशन पर ठहराव स्थगित रहेगा।

मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक, अजमेर

error: Content is protected !!