महावीर इंटरनॅशनल अजयमेरु द्वारा आचार्य विद्यासागर जी को विनयांजलि

महावीर इंटरनॅशनल अजयमेरु के सदस्यों ने आज आचार्य गुरुवर विद्यासागरजी महाराज को विनयांजलि सभा करके उनके चित्र के समक्ष श्री फल अर्पित कर विनयांजलि अर्पित की।सरंक्षक अशोक छाजेड़ व सचिव विजय पांड्या ने बताया कि राष्ट्र सन्त आचार्य गुरुदेव के देवलोक गमन से सम्पूर्ण राष्ट्र को बहुत गहरा आघात लगा ऐसे मैं ऐसे सन्त की भरपाई सम्भव नही है ।
संरक्षक कमल गंगवाल ने बताया कि मुनि श्री 108 सुधा सागर जी के आव्हान पर सकल जैन समाज द्वारा विनयांजलि स्वरूप घरों मैं गुरुवर के चित्र के समक्ष घी के दीपक जला कर व आरती करके आचार्य श्री को विनयांजलि दी।

अध्यक्ष गजेंद्र पंचोली व उपाध्यक्ष राजकुमार गर्ग ने कहा कि ऐसे राष्ट्र सन्त थे जिन्होंने सेंकडो गौ शालाए व स्कूलो का निर्माण कराकर देश हित मे कार्य किया व उनकी त्याग तपस्या को जिसे भुलाया नही जा सकता ऐसे सन्त को भारत रत्न से अलंकृत किया जावे ।
विजय पांड्या
सचिव
महावीर इंटरनेशनल अजयमेरु
9783933641

error: Content is protected !!