घरेलू कामवालियों का सम्मान व जरूरतमंद कन्या के विवाह में किया सहयोग

आज दिनांक 09 मार्च 2024 – दिगंबर जैन महासमिति महिला संभाग अजमेर के द्वारा आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में घरेलू काम करने वाली महिलाओं (बाईजियों) का दुपट्टा, माला, साड़ी व उपहार देकर अभिनंदन किया गया।
यह जानकारी देते हुए अजमेर संभाग की अध्यक्ष रूपश्री जैन ने बताया कि लगभग 30 घरेलू कामवालियों का सम्मान कर हम अपने आप को हर्षित महसूस कर रहे हैं क्योंकि यह हमारे परिवार की एक सदस्य होती है इनके बिना हमारा काम नहीं चल पाता। असली सम्मान की हकदार यह महिलाएं भी है। सचिव अनुभव बाकलीवाल ने दुपट्टा व माला पहनाकर अभिनन्नद किया। पार्षद रबी जैन की उपस्थिति गरिमाय रही। सभी कामवालियों का हृदय प्रसन्नता से भर गया। उन्होंने भी अपने आप को हर्षित महसूस किया। कार्यक्रम का नेतृत्व महा समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील पाटनी के नेतृत्व में किया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश पाटनी सहित राजेंद्र पाटनी, प्रकाश गंगवाल, नाथूलाल जैन, दिनेश पाटनी व अन्य सदस्य उपस्थित रहे। महिला संभाग की सक्रिय सदस्य रेनू जैन, अरुण जैन, कुसुम जैन, श्रीमती शैली जैन, श्रीमती पुष्पा पाटनी व अन्य सदस्य उपस्थित रही। इस विशेष अवसर पर एक जरूरतमंद कन्या के विवाह हेतु 300 लोगों के लिए भोजन सामग्री की सहायता हेतु सुखा सामान भी प्रदान किया गया। समिति द्वारा कन्या को चुनरी ओढ़ायी गई वह बधाई गीत गाए गए।
भवदीया
(रूपश्री जैन)
अध्यक्ष
मो. 9829332777

error: Content is protected !!