जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री कन्हैयालाल ने अजमेर दक्षिण में किया विकास कार्यो का शुभारम्भ

जाग्रति नगर में 456 लाख को भूतल जलाशय का किया लोकापर्ण
ज्वाला प्रसाद नगर में 86 लाख के कार्यो का किया शिलान्यास

अजमेर, 10 मार्च। अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग मंत्री श्री कन्हैयालाल चौधरी ने विकास कार्यो का शुभारम्भ कर रविवार को क्षेत्र के लिए पेयजल की सौगात प्रदान की । जाग्रति नगर में 456.98 लाख के जलाशय निर्माण का लोकार्पण तथा 86.16 लाख के उच्च जलाशय निर्माण का शिलान्यास किया गया।

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग मंत्री श्री कन्हैयालाल चौधरी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार के लिए जनता ने आशीर्वाद दिया है। आजादी के समय भारत और चीन लगभग बराबर थे। गलत नितियों के कारण 2014 तक भारत 11 वें और चीन दूसरे स्थान पर था। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विकसित भारत की संकल्पना की है। इसके लिए पानी, बिजली, सड़क तथा चिकित्सा की मूलभूत आवश्यकताओं से जुड़ी अवसंरचनाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है। स्मार्ट सिटी के माध्यम से 100 करोड़ से अधिक की राशि पेयजल व्यवस्था के सुदृढीकरण के लिए उपलब्ध कराई है। राज्य सरकार अपने संकल्प पत्र को केन्द्र में रखकर कार्य कर रही है। इसके 40 प्रतिशत कार्य पूर्ण होने वाले है। सरकार इसी गति से कार्य करते हुए 2 से 3 वर्षो में समस्त संकल्प पत्र के कार्य पूर्ण करने के लिए प्रयासरत है।

उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार द्वारा पेजयल की उपलब्धता बढ़ाने की दिशा में कार्य नहीं किया गया। राजस्थान तथा मध्यप्रदेश में 2018 में समान दल की सरकार थी। उस समय से अब तक उन्होंने चम्बल, पार्वती, बनास एवं कालीसिंध से पानी लाने की परियोजना पर राजनीतिक की। वर्ष 2023 में नई सरकार आते ही 15 दिन में दोनों राज्यों के मध्य समझौता हो गया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सुनिश्चित की गई पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना की निविदा का कार्य 3-4 माह में पूर्ण कर आगामी 2 वर्षो में 24 घण्टे के अन्तराल से पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए कार्य किया जाएगा। इसी प्रकार 135 किलोमीटर लम्बी पाईप लाईन के लिए 110 करोड़ रूपए उपलब्ध कराए गए है। इससे पुरानी पाईप लाईन बदली जाएगी। वर्ष 2054 की आवश्यकताओं को देखते हुए भी कार्य किया जा रहा है। उस समय भी नए आबादी क्षेत्रों को 24 घण्टे में पानी देने की दिशा में कार्य हो रहा है।

उन्होंने कहा कि अमृत-2 के अन्तर्गत अजमेर शहर की पेयजल व्यवस्था को भी सुदुढ़ किया जाएगा। शहर की पुरानी पाईप लाईन बदलने तथा नए आबादी क्षेत्रों केा पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 186 करोड़ की राशि दी जाएगी। भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए प्रत्येक स्तर पर कार्य हो रहा है। वर्ष 2024 में भारत 11वें स्थान पर था। वर्तमान में वह 5 वें स्थान पर है। यह प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का समय है। सभी मिलकर 2028 तक विश्व में भारत को तीसरे स्थान तक लाने के लिए संकल्पबद्व है।

अजमेर दक्षिण विधायक श्रीमती अनिता भदेल ने कहा कि वर्ष 2018 के बजट सत्र में तत्कालिक जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्रीमती किरण माहेश्वरी ने अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के लिए ट्राम्बे स्टेशन, बालुपुरा तथा जाग्रति नगर के लिए टंकी की घोषणा की थी। इनमें से 2 टंकियां उसी समय बन गई थी। जाग्रति नगर की टंकी के लिए राजकीय भूमि उपलब्ध नहीं होने से कार्य रूका रहा। भूमि अवाप्त करने पर ही एक करोड़ से अधिक की राशि खर्च करनी पड़ी। दिसम्बर 2022 में काम आरम्भ हुआ। इसका निर्माण रिकॉर्ड समय में पूर्ण किया गया। भू-तल जलाशय निर्माण, पाईप लाईन बिछाने एवं कमिशनिंग कार्य के साथ 5 वर्ष का रखरखाव एवं संचालन कार्य पर 385.93 लाख रूपए व्यय हुए। इस प्रकार इस कार्य पर 456.98 लाख की राशि व्यय हुई। इससे अजय नगर, जाग्रति नगर, सतगुरू कॉलोनी, हिलटॉप नगर सहित रामगंज के न्यू गोविन्द नगर और साकेत नगर क्षेत्र की लगभग 10 हजार से अधिक जनसंख्या लाभान्वित होगी। इसकी क्षमता 12 लाख लीटर की है।

उन्होंने कहा कि विकसित भारत में रोटी, कपड़ा और मकान से ऊपर उठकर जीवन स्तर ऊँचा उठाने का कार्य होगा। हर घर जल विकसित भारत के सपने का एक भाग है। बढ़ती आबादी की पेयजल आवश्यकता को पूर्ण करने के लिए अमृत योजना के माध्यम से कार्य किया जाएगा। इस गर्मी में पानी की समस्या नहीं रहेगी। जनता अब अधिकारियों से सीधी बात कर सकती है। पिछली गर्मियों में पाईप लाईन होने के बावजूद पानी नहीं था। डबल इंजन की सरकार टंकियों और पाईप लाईन के साथ-साथ पानी उपलब्ध करवाने पर भी कार्य कर रही है। नई सरकार ने आते ही 133 करोड़ की राशि पेयजल के लिए उपलब्ध कराई है। इससे जलाशय एवं पाईप लाईनों का निर्माण होगा। ज्वाला प्रसाद नगर की टंकी के लिए अजमेर विकास प्राधिकरण द्वारा जमीन उपलब्ध करवाई गई थी। रविवार को 7 लाख लीटर के नवीन उच्च जलाशय का शिलान्यास किया गया। साथ ही 300 मीटर पाईप लाईन भी डाली जाएगी। इसका निर्माण होने से ज्वाला प्रसाद नगर, माधव कॉलोनी, विनायक नगर, एच.बी.नगर तथा सेक्टर तृतीय क्षेत्र की 7 हजार से आबादी लाभान्वित होगी। कार्य पूर्ण होने पर सभी निवासियों को पर्याप्त पे्रशर से पेयजल उपलब्ध होगा।

श्री रमेश सोनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व में भारत का मान बढ़ाया है। पण्डित दीन दयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धान्त के अनुसार पंक्ति के अन्तिम व्यक्ति का ध्यान रखा जा रहा है। जन कल्याणकारी योजनाएं लागू की गई है। उज्ज्वला योजना ने माताओं एवं बहनों को धुंए से बचाया है। राम मन्दिर बनने तथा धारा 370 हटने से मोदी की गारण्टी साकार हुई है। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा इसी गारण्टी को आगे बढ़ाकर पेयजल प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचा रहे है। देश की आजादी के 100 वर्ष पूर्ण होने पर 2047 में मां भारती को विश्व गुरू के सिंहासन पर आरूढ़ कराने में सभी का सहयोग अपेक्षित है।

अजमेर के पूर्व सभापति श्री सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि इन विकास कार्यो से पेयजल की समस्या का निराकरण होगा। पूर्व के मुकाबले अब क्षेत्र में सड़कों के जाल बिछाने के साथ ही पानी की भी सुविधा बढ़ी है। मनोहर उदासीन आश्रम के महंत स्वामी स्वरूप दास जी एवं महंत अर्जुनदास जी महाराज ने भी आशीर्वचन प्रदान किए। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग तकनीकी कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों महेन्द्र कुमार माथुर, दौलत राम, भवँरलाल टांक, दलपत सिंह रावत, नेत सिंह, डालूराम, अम्बालाल माली सहित अन्य कर्मचारियों ने जलदाय मंत्री श्री कन्हैयालाल चौधरी का स्वागत किया गया।

इस अवसर पर जिला मंत्री राजेश घाटे, आदर्श मंडल अध्यक्ष रविन्द्र सिंह जादोन, झलकारी बाई मंडल अध्यक्ष हेमन्त सांखला, आर्य मंडल अध्यक्ष मोहन लालवानी, शक्तिकेंद्र सुरेश रूपानी, मंडल महामंत्री भावनी सिंह जेदिया, काजल जेठवानी, मंडल महामंत्री संतोष मौर्य, क्षेत्रीय पार्षद हेमलता खत्री, पार्षद रजनीश चौहान, मनोज डिडवानिया, मंडल मंत्री मोहन मोटवानी, चंद्रकांत बुन्देल, राजू भगतानी, सूरज डागर, दिलावर चौहान, राकेश शर्मा, राजेश शर्मा पतंग,बलराम कृष्ण, सुरेश, हेमन्त नायक, अजीत चोधरी, पुराण जी, अजीत चोधरी, विक्रम तम्बोली, जीवन तेजी, नरेंद्र सोनी, हेमेन्द्र जैन, कैलाश भुराड़िया, मोनिका ढलवाल, अक्षय, ज्योति लालवानी, अशोक राजस्थानी, रोशन, हरीश चौहान, रविकांत, बृजेश नकवाल, विजय गोयर, ताराचंद, अटल शर्मा, राजेश शर्मा, सुनील नकवाल, कुमकुम, भारती, अनुज चौहान, संदीप, देव लालवानी, सुनील अरोड़ा, राजेन्द्र रंधावा, निक्की जैन, सुंदर टांक, सोनू माखीजानी, शक्तिकेन्द्र इन्द्रवीर, अंजना शेखावत, सीलम बैरवा, सन्नी नारनोलिया, जगदीश यादव, महावीर सिंह, गौरव उपाध्याय, मयंक यादव, नितेश आत्रे, चेतन माली, कृष्णा सोनी, किरण, रणजीत सिंह दुआ, जय सिंह भाटी, जलदाय विभाग के अधिकारी देवराज सोलंकी, मनोज शर्मा, पूजा मौर्य, भारत भूषण, जितेंद्र गहलोत, विनोद बागोरिया, गजेंद्र कुमार, मोहन राजोरिया, जितेंद्र टांक, विशाल धरी, पवन बैरवा, चन्द्र प्रकाश शर्मा, राम सिंह बागवान, विजय सिंह, सुखदेव गुर्जर, राजेश भाटी, सुरेंद्र गुर्जर, भोपाल कांत बैरवा, सन्नी चौहान, महेंद्र भाटी, विक्रम सिंह शेखावत, गोपाल शर्मा, जितेंद्र रंगवानी, अनिल भाटिया, मोहन, राजेश चौहान उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!