उदय समूह की त्रैमासिक बैठक में अर्ली आइडेंटीफिकेशन और इंटरवेंशन के लिए किया जागरुक

अजमेर 2 May 2024 राजस्थान महिला कल्याण मंडल चचियावास अजमेर द्वारा सम्मिलित दिव्यांगजन उदय समूह की त्रैमासिक बैठक आंगनबाड़ी केंद्र प्रथम ग्राम गगवाना में उदय समूह अध्यक्ष श्रीमति उर्मिला राठी की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें निम्न बिंदुओं पर चर्चा की गई, इस बैठक का मुख्य उद्देश्य सामाजिक सुरक्षा योजना से दिव्यांग जनों को जोड़ना उनको आ रही चुनौतियां को जानना व समाधान करना, दिव्यांगजनों की सहायता करना , दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया, पेंशन अप्लाई, बस पास, रेल पास बनाने की प्रक्रिया बताई गई, साथ ही सीएचएच लक्ष्मी & मॉनिटरिंग और ट्रेनिंग कोर्डिनेटर श्रीमति श्रेया तिवारी ने अर्ली आईडेंटिफिकेशन और इंटरवेंशन के बारे में चर्चा की गई जिसमें ये बताया गया कि ये एक प्रणाली है जो शिशुओं और बच्चों को विकास संबंधी देरी या अक्षमताओं में मदद करती है l इसमें योग्य शिशुओं और बच्चों को बुनियादी और नए कौशल सीखने में मदद करने पर केंद्रित है जो आमतौर पर जीवन के पहले 3 वर्षों के दौरान विकसित होते हैं इस प्रक्रिया में बच्चे के विकास के क्षेत्र को जांचा जाता है और उन्हें आवश्यक सहायता और सेवाओं के लिए पुनः निर्देशित किया जाता है
साथ ही सोसियल सेक्युरिटी की जानकारी सी.एम.एम. कम्यूनिटी मोटिवेटर मेंस्ट्रिम बाबूलाल सारसर द्वारा दी गई उदय समूह का ब्लॉक, व जिला स्तर पर भी गठन किया जाना है को लेकर चर्चा की गई। बैठक में आरएमकेएम संस्था से सीबीआर वर्कर देवाराम और शरीफ जी का विशेष योगदान रहा

error: Content is protected !!