सैकड़ो शहर वासियों ने बनाई मानव श्रृंखला

मार्च फॉर सेव आनासागर में लिया भाग
जिला प्रशासन के खिलाफ किया जमकर प्रदर्शन

अजमेर । अजमेर की ऐतिहासिक आनासागर झील के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए आज आनासागर संरक्षण संघर्ष समिति के बैनर तले अजमेर शहर के सैकड़ो प्रबुद्ध जनों एवं बुद्धिजीवियों ने आनासागर चौपाटी पर मानव श्रृंखला बनाकर मार्च फॉर सेव आनासागर में हिस्सा लिया। आनासागर संरक्षण संघर्ष समिति अजमेर की ऐतिहासिक आनासागर झील में बढती जलकुंभी पर जिला प्रशासन, नगर निगम एवं जन प्रतिनिधियों की संवेदन हीनता के कारण आज शहर वासियों का गुस्सा फूट पड़ा और बड़ी संख्या में नागरिकों ने आनासागर चौपाटी पर जमकर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। आनासागर संरक्षण संघर्ष समिति के आह्वान पर आज प्रात बड़ी संख्या में अजमेर शहर के नागरिक आनासागर चौपाटी पर पहुंचे और हाथों में तख्तियां लिए जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की ।
उल्लेखनीय है कि अजमेर की ऐतिहासिक आना सागर झील पिछले 3 महीने से जलकुंभी से ग्रस्त है और जिला प्रशासन नगर निगम एवं जन प्रतिनिधियों की संवेदनहीनता के कारण आना सागर झील की दुर्दशा हो रही है एवं आनासागर झील में सीवरेज एवं नालों का गन्दा पानी आने के कारण जलकुम्भी से निजात नहीं मिल पा रही है। इससे व्यथित शहर वासियों ने आज जिला प्रशासन नगर निगम एवं जनप्रतिनिधियों के खिलाफ मोर्चा खोला है।

आनासागर झील की दुर्दशा के विरोध में आज विशाल प्रदर्शन कर जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की एवं भविष्य में आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।

इस अवसर पर पूर्व जिला प्रमुख सत्य किशोर सक्सेना, नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन के मोहन चेलानी, सचिव क्लीन स्कूल संस्थान के सुरेश माथुर, राजेन्द्र गुंजन ने संबोधित किया।

प्रदर्शन में मोहन चेलानी राजेंद्र गुंजल अनंत भटनागर, जगदीश सिंह, विपुल सक्सेना , उमेश उपाध्याय, गिरिराज उपाध्याय, दिनेश शर्मा, अरविंद मिश्रा, अतुल विश्वा, रमेश निंबोदिया, बाल मुकंद सेन, महेन्द्र गोदारा, राजेश आनंद सत्यनारायण झाला किशन गुप्ता शिव कुमार बंसल, जे पी भाटी, महेश चौहान मामराज सेन ज्ञान सारस्वत राजकुमार गर्ग कमल गंगवाल, मनीष अग्रवाल, सिद्ध भटनागर, डा कुलदीप शर्मा, पूजा तोलवानी, रश्मि माथुर, सुनीता तंवर, पारुल शर्मा, लवीना कोटाई, लक्ष्मी नारायण बंसल,सुधीर माथुर, राकेश डीडवानिया भगवान चांदीराम जे के शर्मा मनीष चौरसिया कुलदीप सिंह गहलोत, संदीप धाबाई, अनिल तनेजा, आत्मा राम शर्मा, संजय कुमार, दिग्विजय सिंह, जय सिंह कुलहरी, पैट्रिक शोर, संजय काकडा, अरविंद यादव, प्रवीण नांबियार, सुधीर शर्मा, अशोक वशिष्ठ, सुभाष चांदना, संजय सेठी, सुरेश वर्मा, शैलेंद्र यादव, मुकेश आहूजा, चन्द्र बालानी, महावीर पारीक, अमर सिंह राठौड़, मनोहर सिंह शेखावत, असकर खान, श्याम सुन्दर सिंहा, विष्णु सिंह राठौड़, कपिल माथुर, मनन माथुर, अनिल माथुर, अरविंद माथुर, श्याम आहूजा, सुदामा शर्मा, प्रमोद मिश्रा, पुरुषोत्तम तेजवानी, नरेन्द्र चौहान, सुनील हरवानी, तेज सिंह, राजेश गर्ग, महेन्द्र सिंह चौहान, अशोक चांदना, अतुल पाटनी, पुरुषोत्तम आसवानी, वल्लभ माहेश्वरी, प्रेमसुख, देवकरण, ललता प्रसाद, बिजेंद्र महावर, विजय मल्होत्रा, जितेन्द्र शर्मा, विमल, संजय मैसी, सहित सैकड़ो गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

इस अवसर पर ग्रीन आर्मी, अजमेर शहर व्यापार महासंघ, संयुक्त श्रमिक समन्वय समिति, महिला जागृति मंच, रोटरी क्लब, प्राइवेट डॉक्टर्स एसोसिएशन, सेवानिवृत फॉरेस्ट अधिकारी संघ, अटल उद्यान समिति, हरिभाऊ उपाध्याय विस्तार विकास समिति, पंचशील विकास समिति, राजस्थान ब्राह्मण महासभा, सिंधु सत्कार समिति, पूज्य सिन्धी पंचायत पंचशील, अजमेर कायस्थ सभा, श्री दिगंबर जैन महासमिति, राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ, एलआईसी एम्पलाइज एसोसिएशन, दरगाह कमेटी कर्मचारी यूनियन, बैंक एम्पलाइज ऑफिसर्स फेडरेशन, हिन्द मजदूर सभा, सेंट्रल गवर्नमेंट पेंशनर्स एसोसिएशन, न्यू पैटर्न प्रोग्रेसिव स्कूल, भारतीय सांस्कृतिक निधि इंटेक, लायंस क्लब आस्था, प्रभात क्लब, आनासागर लिंकरोड विकास समिति सहित अनेक संगठनों के पदाधिकारियो, प्रतिनिधियों एव जनप्रतिनिधियो ने भाग लिया।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!