अजयमेरु लेडीज़ सोशल सोसाइटी द्वारा रेल्वे स्टेशन पर 26 और 27 को ‘‘शुद्ध जल सेवा’’

अजमेर 27 मई। अजयमेरु लेडीज सोशल सोसाइटी द्वारा रेल्वे प्रशासन की अनुमति से अजमेर रेल्वे स्टेशन पर 26 से 27 मई 2024 को दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक तपती दोपहरी में प्लेटफार्म-1 पर प्रत्येक ट्रेन के जनरल व स्लीपर क्लास के डिब्बों में 100 कैम्पर से ठंडे शुद्ध जल की सेवा की गई। यह सेवा अजयमेरू लेडीज सोशल सोसाइटी के ही सदस्यों द्वारा रश्मी गर्ग, रानी गोयल, सतनाम कौर एवम तृप्ति शर्मा द्वारा की गई।
सोसाइटी की अध्यक्ष दिशा प्रकाश किशनानी ने बताया कि इस जल सेवा को 3 टीमों में बराबर बांटा गया है, इनकी देखरेख में सभी कार्यकर्ता अपनी सेवायें दें रहे है। कार्यकर्ता हाथ में ग्लब्स पहन कर जल सेवा करते हुए साफ सफाई का विषेष ध्यान दे रहे है। प्रत्येक ट्रेन के डिब्बों में कैम्पर व जग से कीपों द्वारा जल की सेवा की जा रही है।
ऋतु जैन ने बताया कि जिस प्रकार की भीषण गर्मी पड़ रही है, इसमें यात्रियों को सबसे ज्यादा जल की जरूरत होती है।
सावलीन कौर ने बताया कि छुट्टीयों की वजह से ट्रेन में यात्री भार का ज्यादा होना, ट्रेन के ठहराव का समय कम होना, ट्रेन के डिब्बा दूर होने की वजह से वह पानी लेने के लिए नीचे नहीं उतर सकता है, पानी भरने की वजह से उसकी ट्रेन छूट सकती है। उसी को मध्यनजर रखते हुए कैम्पर से शुद्ध जल सेवा की गई।
ऋतु मोतीरामानी ने बताया कि इस पुनीत कार्य में प्रत्येक दिन 100 कैम्परों की व्यवस्था की गई है, रेल्वे स्टेशन पर कैम्पर द्वारा होने वाली शुद्ध व शीतल जल सेवा का प्रयास वर्ष 2013 से किया जा रहा है।
प्रमिला मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि सोसाइटी के कुसुम आर्य, प्रमिला मिश्रा, रानी गोयल, ममता शुक्ला, कुलविंदर कौर, रीना जैन, श्रीतमा जैन, मुस्कान शर्मा, निधि जैन, नीरू जैन, तृप्ति शर्मा, आदि सदस्य उपस्थित थे। सभी की सेवा का जज्बा देखने लायक था।

(दिशा प्रकाश किशनानी)
अध्यक्ष
अजयमेरु लेडीज सोशल सोसाइटी
अजमेर

error: Content is protected !!