अजमेर की लेखिकाओं का विश्व हिंदी सचिवालय मॉरीशस के लिए प्रस्थान

विश्व हिंदी सचिवालय मॉरीशस के सभागार में 30 मई 2024 को एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय हिंदी गीत एवं गजल सेमिनार में अपनी प्रतिभागिता के लिए अजमेर लेखिका मंच की लेखिकाओं को भारत सेआमंत्रित किया गया हैं।।
इसके साथ ही महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंडियन स्टडीज मॉरीशस मोका में आयोजित होने जा रहे विश्व हिंदी, मराठी साहित्य गीत एवं गजल सम्मेलन 31 मई 2024 में भी अजमेर लेखिका मंच की लेखिकाए अपनी प्रस्तुति देने हेतु आमंत्रित की गई है। दुनिया के विभिन्न देशों से पधारे साहित्यकारों के साथ इस दो दिवसीय गीत संगीत कार्यक्रम में हिंदुस्तान से अपनी प्रस्तुति देने हेतु विश्व हिंदी सचिवालय द्वारा लेखिकाएंआमंत्रित है ।।सक्रियता पूर्वक प्रतिभागिता करने के क्रम में समूह की संस्थापिका डॉ. मधु खंडेलवाल, ने बताया कि कार्यक्रम में डॉ. नंदिता रवि चौहान, डॉ. अंजू अग्रवाल, सुनीता जैन, पायल गुप्ता, शालिनी अग्रवाल, डॉ. सुनीता पचौरी, सुनीता मित्तल, पुष्पा क्षेत्रपाल, डॉ.अनुपमा वर्मा, दीपशिखा क्षेत्रपाल और शानवी पचौरी इस कार्यक्रम में हिंदुस्तान का प्रतिनिधित्व करेंगी .
गर्व की बात है कि विश्व हिंदी सचिवालय के इस कार्यक्रम में डा.मधु खंडेलवाल को मास्टर ऑफ सेरेमनी भी नियुक्त किया गया है ।।
अजमेर लेखिका मंच की लेखिकाओं द्वारा दो समूह गीत तथा तीन स्वरचित गजल विश्व हिंदी सचिवालय में एवम 3 स्वरचित गजल तथा 2 समूह गीत की प्रस्तुति हेतु महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट मोका के लिए विश्व हिंदी सचिवालय द्वारा स्वीकृति प्राप्त हुई है।।.

मॉरीशस आकाशवाणी ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन केंद्र पर कार्यक्रम की रिकॉर्डिंग के लिए भी अजमेर लेखिका मंच की लेखिकाओ को रिकॉर्डिंग का कार्यक्रम दिया गया है ।
मुंबई, तंजानिया, फ्रांस , मॉरीशस ,इंडोनेशिया, अमेरिका एवं अन्य कई विदेशी साहित्यकारों के साथ यह साहित्य का विश्व स्तरीय महाकुंभ विश्व हिंदी सचिवालय के सभागार एवम महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट मोका में आयोजित होने जा रहा है ।।
खंडेलवाल ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारी के क्रम में प्रस्तुति हेतु समूह गीत एवं एकल स्वरचित गजल गीत का अभ्यास भी किया गया है।।
विश्व पटल पर भारत अपनी शानदार प्रस्तुति से गौरवान्वित हो सके इसके लिए अजमेर लेखिका मंच अपनी पूरी मेहनत और लगन से प्रयासरत है।।

अजमेर लेखिका मंच एवं सामाजिक सेवा संस्थान की 12 महिला साहित्यकारों को विश्व हिंदी सचिवालय मॉरीशस द्वारा 29 मई से 3 जून 2024 तक आमंत्रित किया गया है।।
यह दल 28 मई को जयपुर एयरपोर्ट से मॉरीशस पहुंचेगा एवं 3 जून 2024 को भारत लौट आएंगे।।

डॉ मधु खंडेलवाल
9462131405

error: Content is protected !!