दिनांक 29.05.2024 को नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, अजमेर की 86वीं छमाही बैठक का आयोजन मंडल रेल प्रबंधक श्री राजीव धनखड़ की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी तथा मुख्य परियोजना प्रबंधक (गतिशक्ति) श्री अनूप कुमार शर्मा, राजभाषा अधिकारी श्री गुरदयाल सिंह तथा भूपेंद्र सिंह सहित अजमेर शहर के 46 केन्द्रीय सरकार के कार्यालयों, निगमों, उपक्रमों के 55 कार्यालय प्रमुख/प्रतिनिधियों ने भाग लिया । बैठक में मार्च, 2024 को समाप्त छमाही (अक्टूबर, 2023 से मार्च, 2024 तक की अवधि) के दौरान नगर के कार्यालयों में हुई राजभाषा प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई।
मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक, अजमेर