वार्षिक प्रतिभा सह भामाषाह सम्मान समारोह आज

पुष्कर। अखिल भारतीय श्री आदि गौड़ पुष्कर में हर वर्ष की भांति समाज की होनहार प्रतिभाओं, भामाषाहों एवं समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। अध्यक्ष ओमप्रकाष रामपुरिया एवं मुख्य संयोजक दिनेष कुमार शर्मा ने बताया कि दो दिवसीय वार्षिक समारोह में 14 जून रात्रि में भारत भर से आये प्रमुख समाजसेवियों एवं भामाषाहों के सानिध्य में नवीन भूमि एवं भवन निर्माण हेतु भामाषाहों के साथ ट्र्रस्ट एवं ट्र्रस्टीयों के बारें मंथन एवं रूपरेखा तैयार की जायेगी। मीडिया सयोजक शास्त्री लोकेष शर्मा ने बताया कि 15 जून को प्रातः 10 से मां गायत्री के दीप प्रजज्वलन व स्वस्ति वाचन के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ होगा। कार्यक्रम में मुख्य एवं विषिष्ट अतिथियों का स्वागत कर समाज की उन प्रतिभाओं का सम्मान किया जायेगा जिन्होंने पिछले एक वर्ष के दौरान सरकारी सेवा/राष्ट्र्रीय/राज्य स्तरीय खेलकूद या अन्य गतिविधियों में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त व केन्द्रीय / राजस्थान बोर्ड की सकैण्डरी व सीनियर सैकण्डरी के छात्र/छात्राओं जिनके 80 प्रतिषत से अधिक अंक प्राप्त किये है उन समाज की प्रतिभाओं, भामाषाहों, अतिवरिष्ठ जन व समाज सेवा में अपना विषिष्ठ योगदान देने वालो को सम्मानित किया जायेगा।

error: Content is protected !!