आज दिनांक 19 जून 2024 – दक्षिण विधायक प्रत्याक्षी नेता प्रतिपक्ष डॉ. द्रोपदी कोली के नेतृत्व में अजमेर शहर में कल रात्रि को हुए नाबालिक बालिका को अगवा कर बलात्कार करने व अजमेर शहर में बढ़ रहे महिलाओं व बालिकाओं पर अत्याचार पर लगाम कसने व दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने हेतु महामहिम राज्यपाल महोदय के नाम का ज्ञापन माननीया जिला कलेक्टर महोदया व माननीय उप-पुलिस अधिक्षक अजमेर को सौपा गया।
यह जानकारी देते हुए डॉ. द्रोपदी कोली ने बताया कि कुछ माह से अजमेर में महिलाओं व बालिकाओं पर अत्याचार व बलात्कार की घटनाओं में वृद्धि हुई है। विषेष घर बालिकाओं के साथ अत्याचार व बलात्कार आम बात हो गई है। आरोपियों में कानून का भय लगभग समाप्त ही हो गया है। जिसका सीधा-सीधा उदाहरण कल मध्य रात्री में 1ः30 बजे मध्य प्रदेष ग्वालियर निवासी बालिका अपने परिजन के साथ अजमेर रेल्वे स्टेषन के प्लेटफार्म नम्बर 4 पर सो रही थी कि अचानक कोई शराबी उसे उठा कर ले गया व बालिका के साथ बलात्कार किया जो कि बहुत ही शर्मनाक व निदंनीय घटना है जिससे प्रतीत होता है कि अजमेर शहर में इस तरह की घटना व अत्याचार आम बात हो गई है। जबकि राजस्थान सरकार में महिला मंत्री होने के बावजूद भी सरकार इसपर कोई ध्यान नहीं दे रही है व संवेदनहीन बनी हुई है। इसी के चलते आज दक्षिण विधानसभा प्रत्याक्षी नेता प्रतिपक्ष डॉ. द्रोपदी कोली ने महिलाओं व बालिकाओं पर हो रहे अत्याचार पर लगाम कसने व अजमेर में हुये घटनाक्रम में लिप्त आरोपी को शीघ्रताषीघ्र कढ़ी से कढी कार्यवाही करने बाबत् माननीया जिला कलेक्टर व माननीय उप-पुलिस अधीक्षक को माननीय राज्यपाल महोदय के नाम का ज्ञापन सौपा तथा उक्त बालिका के परिवारजन को सहायता राषि दिलाने की मांग की।
ज्ञापन देने वालो में मुख्य रूप से पार्षद लक्ष्मी बुन्देल, पार्षद रश्मि हिंगोरानी, पार्षद काजल यादव, प्रमिला कौशिक, सुनीता चौहान, लक्ष्मी धोलखेड़िया, महेश चौहान, मनीष सेन, मुकेश सबलानिया, चंदन सिंह, सुनील मोतियानी, ईश्वर राजोरिया, पुष्पा ट्रेलर, सुनीता विजय, आशा राणा आदि मौजूद रहे।
भवदीय
(द्रोपदी कोली)
मो. 9351329069