श्री वर्द्धमान कॉलेज में नवनिर्मित खेतपालिया स्किल डेवलपमेंट विंग में अध्यापन का शुभारंभ

श्री वर्द्धमान कन्या पी.जी. महाविद्यालय परिसर में बने वातानुकूलित एवं समस्त आधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण खेतपालिया स्किल डेवलपमेंट विंग के अंतर्गत वर्द्धमान इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन डिजाइन एवं मेकअप आर्टिस्ट का आज विधिवत रूप से सुचारू अध्यापन एवं प्रशासनिक कार्य संचालन का शुभारम्भ शुभ मुहर्त एवं मंत्रोचार के साथ श्री गणेश जी की पूजा आराधना एवं श्री नवकार मंत्र स्तुति के साथ मुख्य अतिथि वृत्त निरीक्षक महिला सुरक्षा श्रीमती शिल्पा जैन द्वारा फीता काटकर किया गया।

इस अवसर पर शिक्षण समिति के अध्यक्ष श्री शांतिलाल नाबरिया मंत्री डाॅ. नरेन्द्र पारख, महाविद्यालय प्राचार्य डाॅ. आर. सी. लोढा एवं अकादमिक प्रभारी डॉ नीलम लोढ़ा द्वारा मुख्य अतिथि का माला पहनाकर एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत करते हुए स्मृति चिन्ह भेट किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वृत्त निरीक्षक महिला सुरक्षा श्रीमती शिल्पा जैन ने प्रबंधन को उत्कृष्ठ स्तर की महानगरीय सुविधाएं कन्या महाविद्यालय में उपलब्ध कराने हेतु प्रबंधन की मुक्त कंठ से प्रशंसा की साथ ही नारी शिक्षा उन्नयन के क्षेत्र में दूरदर्शिता रखते हुए, स्वावलंबन को प्रोत्साहित करने हेतु चयनित विश्वविद्यालयी पाठ्यक्रम एवम कौशल विकास केंद्र संचालन को ब्यावर जिले की महिलाओं के उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक बताया।

कार्यक्रम में वर्द्धमान शिक्षण समिति के कोषाध्यक्ष रमेशचंद मेडतवाल, निर्माण संयोजक चंदू लाल कोठारी, प्रचार मंत्री दीपचंद कोठारी, दीपक बाफना, महाविद्यालय के सभी संकाय सदस्य, कर्मचारीगण एवं छात्राएं उपस्थित रही।

प्राचार्य
श्री वर्द्धमान कन्या पी जी महाविद्यालय,
ब्यावर

error: Content is protected !!