अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में सराधना स्काउटस ने निभाई सहभागिता

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सराधना में ग्राम पंचायत स्तर पर योग दिवस का आयोजन किया गया जिसमें ग्राम पंचायत क्षेत्र के शिक्षक, अभिभावक एव स्काउट्स व गाइड्स ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया ।स्काउट यूनिट लीडर रामदेव कालेल ने योग संदेश व योग की जानकारी दी व संकल्प दिलाया ।एसडीएमसी व एसएमसी के सदस्य सांवरलाल परोदा, सुखपाल परोदा, संस्था प्रधान रेखा चौहान , मुरलीधर ईनाणी, मेघराज मुंडवाडिया, शक्ति सिंह गौड सहित शिक्षा विभाग ,चिकित्सा विभाग, पंचायतीराज विभाग ,आंगनवाड़ी के कार्मिकों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।आर एन रावत ने बताया की ग्रीवा संचालन, स्कंध संचालन, ताड़ासन ,पद हस्त आसन ,वज्रासन ,मकरासन सहित अनुलोम विलोम भ्रामरी समाधि मुद्रा सहित विभिन्न योग व प्राणायाम का अभ्यास किया गया।

error: Content is protected !!