सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अंतर्गत मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह अजमेर में आज दिनांक 21 जून को दसवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया सभी पुनर्वास गृह में रहने वाले सभी माधवजन उत्साहित दिखे सभी माधवजन को सबसे योग दिवस की थीम का परिचय दिया गया. “स्वयं और समाज के लिए योग” की थीम पर सामूहिक रूप से सभी को योग्य योगासन करवाए गएऔर योग के फायदे भी बताए गए कि कैसे योग न केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य को बढ़ाता है बल्कि हमारे मानसिक स्वस्थ को भी संतुलित करता है. पुनर्वास गृह में रहने वाले अधिकतर माधवजन अपनों से बिछड़ कर, प्रताड़ित हो कर ऐसी हालत में यहाँ पहुंचते है. आज योग के माध्यम से उन्होंने सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त की.
मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह के संयोजक तरुण प्रजापति, केयरटेकर इंदिरा एवं विनोद ने कार्यक्रम के पश्चात् सभी को योग दिवस की बधाई दी. फल एवं पौष्टिक पोहे के साथ अल्पाहार करवाया गया.
मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह अजमेर
अपना थियेटर संस्थान अजमेर