अजमेर 10 जुलाई ( ) राजस्थान प्रदेष कांग्रेस कमेटी के सचिव डॉ. सुनील लारा ने राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री माननीय भजनलाल शर्मा द्वारा जारी किया गया पहला बजट आमजन पर कुठाघात करने वाला बजट है तथा इस बजट से आमजन को निराशा ही हाथ लगेगी।
यह जानकारी देते हुए सचिव डॉ. सुनील लारा ने बताया कि आज पेष राज्य सरकार के बजट को दिषाहीन बजट बताया है। बजट में सिर्फ किलो और महलो की ही बाते की गई है, गांव गरीब, ग्रामीण, किसान की कोई बात तक नहीं की गई जिससे आमजन को निराषा मिली है व महंगाई की मार झेल रही आम जनता व बेरोजगार युवाओं को इस बजट से काफी उम्मीद थी परंतु इस बजट से गरीब, मध्यम वर्ग, युवाओं, बेरोजगारों, महिलाओं व किसानों को निराशा हाथ लगी है और यह सब अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं।
लारा ने बजट में किसान के लिए एम.एस.पी., कृषि लागत कम करने, आमजन को महंगाई से राहत देने एवं गरीब को 25 लाख तक निःशुक्ल इलाज देने का कोई प्रयास नहीं दिखा। बजट में किसानों, महिलाओं, युवाओं, नौकरीपेशा एवं मध्यमवर्ग के साथ शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों की भी उपेक्षा की गई तथा ईआसीपी को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने को लेकर भी बजट में कोई ज़िक्र नहीं किया गया।
भाजपा सरकार बजट में वो सारे वादे भूल गई जिनकी घोषणा उन्होंने अपने संकल्प पत्र में की थी। इस बजट की धरातल पर क्रियान्विति भी दूर-दूर तक नज़र आना मुश्किल है।