अजमेर 9 अक्टुबर ( ) श्री राणी सती दादी धाम, सोलथंबा धर्मशाला के पास, पुरानी मंडी अजमेर में 10 अक्टुबर गुरुवार आश्विन सुदी सप्तमी को दोपहर एक बजे श्री राणी सती दादी जी एवं श्याम बाबा की स्थापना की जायेगी l
दादी धाम के पुजारी मनोज महाराज ने यह जानकारी देते हुए बताया कि श्री राणी सती दादी जी सेवा समिति, पुरानी मंडी अजमेर के तत्वाधान में श्री राणी सती दादी जी के प्राचीन मन्दिर का जीर्णोद्धार पश्चात श्री राणी सती दादी जी एवं श्री श्याम बाबा की विभिन्न द्रव्यों से अभिषेक व पूजा अर्चना सहित पुनः स्थापना की जायेगी l इस अवसर पर श्रृंगार आरती व मनमोहक श्रृंगार के दर्शन भी होंगे l
दादी धाम के पुजारी मनोज महाराज ने सभी भक्तों से सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होकर धर्मलाभ उठाने का आग्रह किया है l
मनोज महाराज
पुजारी
दादी धाम, पुरानी मंडी, अजमेर
मो. 9001606499