हर कोई वर्द्धमान डांडिया नाइट का आनन्द उठाने में लगा हुआ था

चटक रंग के आर्कषक परिधान, हाथों में खनकती चूडियां और डांडिया के सुरों की आवाज। हर कोई डांडिया खेलने में मशगूल और हर कोई वर्द्धमान डांडिया नाइट का आनन्द उठाने में लगा हुआ था।
श्री वर्द्धमान शिक्षण समिति द्वारा संचालित श्री वर्द्धमान कन्या पी.जी. महाविद्यालय में शारदीय नवरात्र के अवसर पर ‘‘वर्द्धमान डाँडिया नाइट-2024 ’ का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि ब्यावर के लोकप्रिय विधायक श्री शंकर सिंह जी रावत, महाविद्यालय प्राचार्य डाॅ. आर. सी. लोढ़ा, वर्द्धमान शिक्षण समिति अध्यक्ष शांतिलाल नाबरिया, उपाध्यक्ष प्रकाशचंद गदिया, सहमंत्री सुनील कुमार ओस्तवाल, कोषाध्यक्ष रमेश चन्द मेड़तवाल, प्रचार मंत्री दीपचन्द कोठारी, प्रबंधकारिणी सदस्य जंवरीलाल शिशोदिया, चन्दूलाल कोठारी, अरविन्द मूथा, दुलराज मकाणा, अकादमिक प्रभारी डाॅ. नीलम लोढ़ा एवं श्रीमती विमलेश ओस्तवाल नें माँ अम्बे के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर गरबा महोत्सव का शुभारंभ किया ।
कार्यक्रम में अध्यक्ष शांतिलाल नाबरिया एवं महाविद्यालय प्राचार्य ने मुख्य अतिथि विधायक महोदय का माल्यापर्ण एवं पुष्प गुच्छ भेट कर स्वागत किया।
गरबा कार्यक्रम विभिन्न चरणों एकताली गरबा राउण्ड, पाचिया, जनरल राउण्ड आदि के साथ चला। इसमें रंग बिरंगे एवं पारंपरिक परिधानों में सजी महाविद्यालय की सभी छात्राओं एवं जिले की महिलाओं द्वारा पूरे उल्लास एव उत्साह के साथ भाग लिया । इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी संकाय सदस्यों ने भी माता के दरबार में मधुर संगीत पर पूरे जोश, उमंग और उत्साह से मनमोहक प्रस्तुति देकर सभी को अभिभूत कर दिया ।
प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका का निर्वहन वर्षा तापड़िया, मीनाक्षी बजाज एवं साक्षी जैन द्वारा किया गया । निर्णायक मंडल ने पूर्ण पारदर्शिता के साथ प्रतियोगिता के नतीजे घोषित करते हुए बताया कि एकल नृत्य में प्रथम स्थान पर प्रीति शर्मा, द्वितीय स्थान पर नीतिका अग्रवाल तथा तृतीय स्थान पर चक्षु, पांचिया राउण्ड में प्रथम स्थान पर दीपिका कुमावत, खुशी देवड़ा, द्वितीय स्थान पर माधुरी जाटव व नेहा जैन तथा तृतीय स्थान पर आस्था बसंल व निकिता गोलानी, बेस्ट काॅस्टयूम काॅलेज गर्ल आँचल सांखला प्रथम वर्ष कला रहीं, कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही डाँडिया क्वीन जिया इसी प्रकार बेस्ट गेस्ट डांसर कनिका अग्रवाल व मुस्कान वासन्दानी चुनी गई बेस्ट गेस्ट काॅस्टयूम हेतु मानवी गोयल को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम का संचालन निधि पंवार व प्रीति शर्मा ने किया । कार्यक्रम में समस्त संकाय सदस्य, कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में छात्राएं एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।

डाॅ. आर. सी. लोढ़ा
प्राचार्य
श्री वर्द्धमान पी. जी. कन्या महाविद्यालय, ब्यावर

error: Content is protected !!