चिराग़ एक किरण रोशनी संस्था द्वारा संघोष्ठी का हुआ आयोजन, सेनेट्री पेड का किया वितरण
अजमेर। चिराग़ एक किरण रोशनी की संस्था अध्यक्ष कालू सिंह के नेतृत्व में सावित्री बालिका उच्च माध्यमिक विधालय की छात्राओ को मासिक धर्म हेतु महिला चिकित्सक द्वारा जागरूक किया गया।
सचिव प्रिया चौहान ने बताया कि महिला दिवस पर संस्था के द्वारा हर वर्ष की भाति इस वर्ष भी महिला दिवस पर जागरूकता हेतु महिला चिकित्सक अंजू कटारे द्वारा किया गया, जिसमे महिला चिकित्सक ने मासिक धर्म के दौरान रखी जाने वाले सावधानी व किस तरह उस समय के दौरान आपको रहना चाहिए, क्या खाना चाहिए, क्या पहनना चाहिए व योग सभी के बारे में जानकारी दी गयी,
छात्राओं ने अपने सवाल भी पूछे जिसका जवाब देकर महिला चिकित्सक ने संतुष्ट किया,
अंत में 200 सेनेटरी पेड का भी छात्राओं को वितरण किया गया।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य जयश्री शर्मा ने संस्था का धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम का संचालन सुषमा ने किया।
कार्यक्रम के दौरान कोषाध्यक्ष शशिबाला, प्रियंका सिंह, उप प्रधानाचार्य ममता मीणा, सपना राठौड़, आशा सहित संस्था सदस्य व शिक्षिका मौजूद थे।
प्रिया चौहान
संस्था सचिव