शिक्षक संघ सियाराम का प्रदेश स्तरीय प्रवास कार्यक्रम संपन्न

अजमेर: राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम का दो दिवसीय प्रवास कार्यक्रम धौलपुर में संपन्न हुआ। प्रवास के दौरान संगठन के संस्थापक एवं प्रशासनिक अध्यक्ष सियाराम शर्मा व श्याम सिंह जघना, अशोक पराशर एवं प्रदेश उपाध्यक्ष पवन कुमार शर्मा धौलपुर पहुंचे।
प्रवास कार्यक्रम की बैठक पंचायत समिति सभागार में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए संस्थापक शर्मा ने कहा कि किसी भी संगठन की रीढ़ की हड्डी संगठन के कार्यकर्ता होते हैं जो संगठन के उद्देश्य अध्यापकों तक पहुंचाने का कार्य करते हैं उन्होंने आगे बताया कि खेमराज कमेटी रिपोर्ट में से सरकार ने शिक्षकों को कुछ भी नहीं दिया है। प्रत्येक श्रेणी के शिक्षकों को पांच से दस हजार रुपए का आर्थिक घाटा आज भी झेलना पड रहा है। इस बात को लेकर प्रदेश के शिक्षकों में भारी आक्रोश है। राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम आगामी विद्यानसभा से पहले प्रदेश स्तरीय आंदोलन की रणनीति तैयार कर रहा है क्योंकि अभी छठे एवं सातवें वेतन आयोग की विसंगतियों को सरकार ने दूर नहीं करी है जबकि केंद्र सरकार ने आठवें वेतन आयोग का गठन भी कर दिया है। उन्होंने कहा कि 15 दिवस के अंदर प्रत्येक उपशाखा का खाता खुल जाना चाहिए।
प्रदेश उपाध्यक्ष भगवंत डांगी ने ने बताया कि सभी जिला अध्यक्षों को शिक्षकों की समस्याओं व समाधान पर अविलंब कार्य, आगामी सत्र हेतु संगठन को मजबूत बनाने हेतु अधिकतम सदस्यता पर जोर दिया।
जिला अध्यक्ष विजय सिंह गोस्वामी ने आभार प्रकट किया । इस अवसर पर शिवराज सिंह, महेश त्यागी, शैलेन्द्र सक्सेना, राम सहाय मीणा,राम लखन मीणा, शांति किशोर, श्याम मनोहर कुलश्रेष्ठ सहित अनेक शिक्षक कार्यकता उपस्थित रहे।
error: Content is protected !!