महाकुंभ पर्व की झांकी सजा भारतीय संस्कृति को जीवंत किया

अजमेर 29 जनवरी / महाराजा अग्रसेन महिला समिति की वर्ष 2025 की नवीन कार्यकारी की प्रथम बैठक संरक्षक अंजू पंसारी, मीनू मित्तल, कमलेश मंगल व नीलू गुप्ता के नेतृत्व में संपन्न हुई। अध्यक्ष अंशु बंसल, सचिव सरोज बंसल व कोषाध्यक्ष आशा अग्रवाल के अनुसार महाकुंभ पर्व से महिलाओं को भारतीय संस्कृति से रूबरू कराने का एक यह अनोखा अंदाज था।
इस अवसर पर संस्था संरक्षक द्वारा महिला सशक्तिकरण पर प्रसन्नता व्यक्त की गई समाज में महिलाओं को भारतीय संस्कृति को ऐसे ही जीवंत रखने पर जोर दिया गया । इस अवसर पर विशेष कार्यकारिणी सदस्य दीपिका श्रीया, सुनीता बंसल सहसचिव पूनम खेतावत, उपाध्यक्ष प्रिया मंगल भी उपस्थित रहे । समस्त कार्यकारिणी सदस्य व महिलाओं ने इसी थीम पर रंगारंग हाउजी व गेम्स खेले। गेम्स के विजेता ममता मनोज अग्रवाल व ममता विजय रहे।
अंत में भोजन के लुत्फ़ के साथ सभा समाप्त हुई।

अंशु बंसल
अध्यक्ष
9414707965

error: Content is protected !!