महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव आयोजन को लेकर बैठक सम्पन्न

ब्यावर।  आगामी महावीर जन्म कल्याणक के भव्य आयोजन को लेकर आज एक महत्वपूर्ण बैठक प्राज्ञ भवन में आयोजित की गई। बैठक में आयोजन समिति के सदस्यों, समाज के गणमान्य व्यक्तियों एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
नवकार महामन्त्र  जाप के साथ बैठक का शुभारंभ किया गया। निवर्तमान उपसभापति रिखबचंद खटोड़ की अध्यक्षता में सदन द्वारा सर्वसम्मति से महेन्द्र सांखला को महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव का मुख्य संयोजक नियुक्त किया गया। महोत्सव के लिए त्रि दिवसीय कार्यक्रम आयोजित करने का निश्चय किया गया। बैठक में शोभायात्रा, स्वाध्याय, सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित अन्य प्रमुख व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। सभी सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए और आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया।
आयोजन समिति ने अधिक से अधिक समाजजनों को इस पावन पर्व में सहभागिता के लिए आमंत्रित किया और सभी से भव्य तरीके से महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव मनाने की अपील की। बैठक में विभिन्न कार्यों के लिए समितियों का भी निर्माण किया गया।
बैठक में महेन्द्र सांखला, पदमचंद बम्ब, दिलीप बाबेल, रूपेश कोठारी, महावीर भंडारी, उत्तम भंडारी, रतन प्रकाश कोठारी, सुभाष ओस्तवाल, उत्तमचन्द लोढा, सम्पतराज नाहटा, राजेन्द्र कुंकुलोल, प्रकाशचन्द मेहता, जेठमल सिंघवी, सुंदर नाहर, नरेंद्र खींचा, कमल तातेड़, हेमन्त बाबेल, दलपत बोहरा, महावीर नाहर, अनिल डोसी, दीपक बाफना, अमित बाबेल,नरेंद्र पालडेचा, मनीष मेहता, प्रकाश मकाना, संजय नाहर, सुनील मेहता, कमल छाजेड़, राजेन्द्र सेठिया, राजेन्द्र ओस्तवाल, विमल शाह, संजय चोरडिय़ा, सुरेशचंद्र काँकरिया, पदम् चन्द काँकरिया, राकेश डोसी, गोल्डन खींचा, नीलेश बुरड़, विशाल काँकरिया, प्रतीक तातेड़, दुलीचंद मकाना, आशीष डोसी, दिलीप भंडारी, धर्मेंद्र बिनायकिया, महेंद्र छाजेड़, महेंद्र बोहरा, कमलेश सिंघवी, पीयूष रांका, सिद्धार्थ श्रीश्रीमाल, भंवरलाल रांका, गुलाबचंद रांका, बाबुलाल आच्छा, सुशील मेहता, प्रदीप बोहरा, विपुल बोहरा, नवीन मेहता, अरिहंत काँकरिया, प्रिंस ओस्तवाल, नोरतमल दुग्गड़ व समाज के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर इस महोत्सव को यादगार बनाने का संकल्प लिया।
*महावीर जयंती आयोजन समिति*
error: Content is protected !!