कार्यकर्ताओं से अधिक नेताओं को प्रशिक्षण की आवश्यकता है-डॉ.रघु शर्मा

पुष्कर!  राजस्थान के पूर्व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ताओं से अधिक नेताओं को प्रशिक्षण की आवश्यकता है!
पूर्व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ शर्मा आज पुष्कर में गुर्जर भवन में राजीव गांधी पंचायत राज संगठन द्वारा आयोजित सर्वोदय संकल्प शिविर के समापन पर मुख्य अतिथि की हैसियत से संबोधित कर रहे थे ।उन्होंने  आज कांग्रेस में संकट के समय राजीव गांधी पंचायती राज संगठन द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ता को जड़ों से मजबूत करने  की दिशा में किया जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की।
डॉ शर्मा ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में कांग्रेस का बहुत बड़ा योगदान रहा है और देश की स्वतंत्रता को कायम रखने के लिए कांग्रेस की रीती नीतियों का व्यापक प्रचार प्रसार कर सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखना आवश्यक है!
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सी सी यादव ने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ता को स्वराज एवं सर्वोदय के विचार को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ सर्वोदय संकल्प शिविर का  समापन हुआ।
शिविर में कांग्रेस कार्यकर्ता सभी प्रकार के पूर्वाग्रह छोड़कर जनता से चूल्हे का रिश्ता स्थापित करने का सकल्प दिलाया गया ।
 कांग्रेस के राजीव गांधी पंचायती राज संगठन का दो दिवसीय आवासीय सर्वोदय संकल्प शिविर में कांग्रेस अपनी परंपरागत रचनात्मक गतिविधियों, सादगी एवं अनुशासन की रीति नीति से ओतप्रोत दिखाई दी। प्रातः काल सभी शिविर प्रतिनिधियों ने श्रमदान किया एवं पूरे शहर में जय जगत जय जगत पुकारे जा गांधी भजन के साथ प्रभात फेरी निकाली।
 शिविर में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सी.बी.यादव एवं राष्ट्रीय महासचिव डॉ.सुनील पंवार द्वारा पंचायती राज राष्ट्र निर्माण एवं कांग्रेस कार्यकर्ता की भूमिका पर विभिन्न सत्र लिए गए।  सत्रों में बताया गया कि हमारे राष्ट्रीय आंदोलन का सपना देश को आजाद करवाने तक सीमित नहीं था बल्कि एक ऐसे राष्ट्र का निर्माण करना था जहां समाज में अंतिम पंक्ति पर खड़ा व्यक्ति भी स्वयं एवं परिवार को हर प्रकार से सुरक्षित महसूस कर सके। राष्ट्र निर्माण के इस महत्वपूर्ण कार्य में कांग्रेस कार्यकर्ता को जनता से चूल्हे का रिश्ता स्थापित करने की आवश्यकता है। जनता से चूल्हे का रिश्ता स्थापित करने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता को सभी प्रकार के धर्म,जाति,वर्ग के पूर्वाग्रह छोड़कर सर्वोदय एवं स्वराज की भावना से कार्य करें एवं व्यक्तिगत हित के आगे राष्ट्र हित को रखना होगा। इस महत्वपूर्ण कार्य में स्थानीय सरकारों के जन प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है। इसलिए कांग्रेस इन जनप्रतिनिधियों को प्रशिक्षित करके घर-घर तक स्वराज एवं सर्वोदय के विचार को जनता तक पहुंच कर कांग्रेस के विचार को जनता के बीच स्थापित करने का प्रयास कर रही है।
 शिविर में स्थानीय सरकारों के संवैधानिक अधिकारों को प्राप्त करने के लिए एक जन आंदोलन की रणनीति की तैयार की गई। आगामी 24 अप्रैल पंचायत राज दिवस को जयपुर में स्थानीय सरकारों के समय पर चुनाव करवाने एवं उनके सशक्तिकरण को लेकर  पंचायती राज सम्मेलन करवाने का भी निर्णय लिया गया।
शिविर के समापन सत्र पूर्व मंत्री डॉ रघु शर्मा पूर्व राज्य मंत्री नसीम अख्तर , विधायक प्रत्याशी द्रौपदी कोली एवं शिव प्रकाश गुर्जर ने   संबोधित किया।
इस अवसर पर संगठन के अजमेर देहात के अध्यक्ष हरचंद खटाना अजमेर शहर अध्यक्ष राजकुमार गर्ग  ब्यावर अध्यक्ष राम यादव ब्लॉक अध्यक्ष समीर भटनागर हनीफ अंसारी ने सभी आगंतुकों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर अजमेर से जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव शिवकुमार बंसल महेश चौहान ओबीसी विभाग के प्रदेश महासचिव मामला सेन शक्ति सिंह रावत संगठन के उपाध्यक्ष विकास गोदानिया लाला राम नायक, महासचिव केशव त्रिपाठी, संदीप मेहता, अविनाश बोरानिया, नंदराम महेरिया आदि उपस्थित रहे!
जारीकर्ता 
डॉ सीबी यादव 
प्रदेश अध्यक्ष,
 राजीव गांधी पंचायती राज संगठन 
(अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी)
error: Content is protected !!