आक्रांताओ को आदर्श मानने वालों को राणा सांगा को प्रमाण नही चाहिए-सकराय

महाराणा सांगा पर समाजवादी पार्टी  सांसद के अपमानजनक बयान की हो रही है निंदा…
अजमेर(वि.)          *समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने देश के सर्वोच्च सदन राज्यसभा में भारत के महान सपूत महाराणा सांगा के प्रति अभद्र टिप्पणी पर  विभिन्न संगठनों ने  ऐतराज जताते हुए कडी निंदा की है। भाजपा पंचायतीराज प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व राजस्थान क्षत्रिय महासभा के पूर्व महासचिव दशरथ सिंह सकराय ने कहा कि ऐतिहासिक महापुरुषो के जीवन पर संकीर्ण मानसिकता से कुंठित नेताओ को बयान देने से पूर्व अपने इतिहास को पढ लेना चाहिए।      उन्होंन कहा कि शूरवीरों की धरती राजस्थान के लाडले सपूतों ने मातृभूमि की रक्षा के लिए सदा अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। मेवाड़ के महान योद्धा राणा सांगा के बारे में समाजवादी पार्टी के सांसद के    बयान ने राजस्थान की 8 करोड़ जनता को नहीं बल्कि सम्पूर्ण राष्ट्र भक्त देशवासियों के निज स्वाभिमान आहत किया  है। देश के आक्रांताओं को अपना आदर्श मानने वाले समाजवादी पार्टी के सांसद से सनातन धर्म रक्षक महाराणा सांगा को किसी प्रमाण की आवश्यकता नही है। जिस महान योद्धा ने मुगलों से युद्ध में अपने शरीर पर 80 घाव झेले, उनको गद्दार कहना विपक्षी नेताओं की घटिया मानसिकता को दर्शाता है।*
     *राज्यसभा सभापति को पत्र को पत्र भेजकर महाराणा सांगा पर कई अपमानजनक बयान को हटाने और सांसद रामजीलाल सुमन को देश से माफी मांगे,देश इनके पापों को माफ नही करेगा*
            राजपूत स्टूडेंट यूथ ऑर्गेनाइजेशन आरएसओ के कार्यवाहक अध्यक्ष महेंद्र सिंह मालास ने कहा वोटो के तुष्टिकरण के लिए ये लोग इतिहास पुरुषों का अपमान करने से नहीं चूकते हैं।
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को तुरंत देश से माफी मांगकर और  सांसद पर अविलम्ब कार्रवाई करनी चाहिए
      *आरएसओ के एडवोकेट निहाल सिंह शेखावत,डॉ कुलदीप सिंह शेखावत, सलाहकार  एडवोकेट  राजेंद्र सिंह जैजासनी ,गजेंद्र सिंह देवड़ा, राजपूत एकता मंच के ठाकुर अंगद सिंह  चौहान,रतन सिंह शेखावत, एडवोकेट ,राष्ट्र रक्षा संकल्प समिति के सहसंयोजक श्रवण व्यास, सुनील गौड,अमित माथुर,मनीष पारीक, गोविंद सिंह राजपुरोहित,ने सांसद के अपमानजनक बयान की कडी निंदा की*।
error: Content is protected !!