सिन्धी भाषा, सभ्यता व संस्कृति के जुडे़ प्रश्नों पर विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

चेटीचंड पखवाडे़ के आठवें दिन कौन बनेगा रोकड़पति, चिकित्सा शिविर, सांस्कृतिक कार्यक्रम व क्षेत्रिय प्रतिभाओं का सम्मान

अजमेर 28 मार्च- पूज्य झूलेलाल जयन्ती समारोह समिति द्वारा चलाये जा रहे चेटीचंड पखवाड़ा महोत्सव के आठवें दिन चेटीचंड उत्सव पर केर ठहदों रोकड़ापति सिन्धीयत जी शान सिंधी शिक्षा समिति व कलवाणी परिवार की ओर से संत कंवरराम स्कूल आशागंज, अजमेर में आयोजित किया गया।
संयोजक नरेन्द्र कलवाणी ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ संत कंवरराम मण्डल के अध्यक्ष नरेन शाहणी भगत, सिन्धी शिक्षा समिति के अध्यक्ष भगवान कलवाणी, पखवाड़ा समिति के कंवलप्रकाश किशनानी, महेन्द्र कुमार तीर्थाणी व लाल नाथाणी ने आराध्यदेव झूलेलाल व भगत कंवरराम की मूर्ति पर माल्यार्पण कर किया गया।
संत कवंरराम उच्च माध्यमिक विद्यालय, हरीसुन्दर उच्च माध्यमिक विद्यालय व स्वामी सर्वानन्द विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा अलग अलग टीम बनाकर भाग लिया गया। सिन्धी भाषा, सभ्यता व संस्कृति के प्रश्नों पर प्रश्नोतरी की गई जिसके प्रथम संत कवंरराम उच्च माध्यमिक विद्यालय की टीम, द्वितीय स्थान पर स्वामी सर्वानन्द विद्यालय की टीम व तृतीय पुरस्कार हरीसुन्दर उच्च माध्यमिक विद्यालय की टीम विजेता रही जिन्हें स्मृति चिन्ह व रोकड सम्मान दिया गया। निर्णायक मण्डल में रूकमणी वतवाणी व पुष्पा कलवाणी सम्मिलित थे।
समारोह में प्रशासनिक अधिकारी रहे सुरेश सिन्धी, सुधार सभा की दीदी महेश्वरी गोस्वामी, विद्यालय प्राचार्या सरस्वती मूरजाणी, नानक गजवाणी, भारतीय सिन्धू सभा के अंकेक्षक हरकिशन टेकचंदाणी, किशन थदाणी, कौशल्या सावलाणी, सीमा शर्मा, सीमा रामचंदाणी, अनिल शेवाणी सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सिन्धु विकास समिति, चन्दवरदायी नगर में धार्मिक आयोजन व पांच प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
संयोजक प्रकाश मूलचन्दाणी ने बताया कि हिक शाम सिन्धियत जे नाले सांस्कृतिक जलसो का आयोजन सिन्धु विकास समिति, चन्दवरदायी नगर की ओर से सामुदायिक भवन सी-ब्लॉक चन्द्रवरदाई नगर में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ आराध्यदेव झूलेलाल के बहिराणा साहिब पर पंच महाज्योति पखवाडा समिति के अयक्ष कंवल प्रकाश किशनानी, महामंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी व कोषाध्यक्ष लाल नाथाणी ने प्रज्जवलन कर किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सिन्धी में हनुमान चालीसा, गणपति स्तुति, सामूहिक छेज् के साथ झूलेलाल पंझडा व गीत मशहूर कलाकार ललित भगत ने प्रस्तुत किया।
चेटीचंड पखवाड़ा महोत्सव समिति की ओर से दादा झमटमल टिलवाणी सम्मान सुन्दर लखाणी,दादी सुशीला मोटवाणी सम्मान लता मनकाणी, दादा गोवर्धन महबूबाणी भारती सम्मान भरत गोकलाणी, भाउ हरिसुन्दर सम्मान मीत गुरनाणी,             व दीदी सुन्दरी केवलरामाणी सम्मान जागृति टेकचन्दाणी को जतोई दरबार की ओर से झूलेलाल की प्रतिमा व अभिनन्दन पत्र देकर सम्मानित किया गया। क्षेत्र की 75 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों का सम्मान, 10वीं व 12वीं कक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों, नव विवाहित दम्पति व राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय योगदान करने वालों को भी सम्मानित किया गया।
समारोह मेें अध्यक्ष चन्द्र नावाणी, संरक्षक प्रकाश मूलचंदाणी, महासचिव रमेश एच.लालवाणी, मोहन सतवाणी, प्रवीण वाधवाणी, महेश टेकचंदाणी, प्रीतम शाहणी, ताराचन्द खूबचंदाणी, राजकुमार खिलाणी, अर्जुन रामचंदाणी, नरेन्द्र खूबचंदाणी सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।
सिन्धू भवन पंचशील नगर में हुये आयोजन –
पूज्य सिन्धी पंचायत, सिंधु भवन, पंचशील नगर ध्वजारोहण, मेडिकल चेकअप कैंप व सिन्धी लाडा चटाभेटी का आयोजन किया गया।

कल शनिवार 29 मार्च को पखवाडे़ में आयोजित होने वाले कार्यक्रम –
सांय 7 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम, फेन्सी ड्रेस, पूज्य बहिराणा साहिब वैशाली सिन्धी सेवा समिति पं. दीनदयाल  उद्यान वैशाली नगर  में आयोजित किया जायेगा। जिसके संयोजक जयप्रकाश मंघाणी रहेगें।
सांय 7 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम व मेला  पूज्य सिन्धी  पंचायत,  पंचशील सिन्धु भवन पंचशील में आयोजित किया जायेगा जिसके संयोजक  महेन्द्र कुमार तीर्थाणी, मोहन चेलाणी, अंजलि हरवाणी रहेंगे।
सांय 7 बजे से पूज्य बहिराणा व छेज नवयुवक सेवा मण्डल की ओर से पूज्य उद्ेरोलाल मन्दिर आशागंज में आयोजित किया जायेगा।  संयोजक वीरूमल ज्ञानचन्दाणी रहेंगे।

महेन्द्र कुमार तीर्थाणी
9414705705

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!