राजस्थान ब्राह्मण महासभा अजमेर की नई कार्यकारिणी घोषित

अजमेर, 7 अप्रैल।
राजस्थान ब्राह्मण महासभा अजमेर के अध्यक्ष पं. सुदामा शर्मा एवं महासचिव एडवोकेट लोकेश भिड़ा ने प्रदेशाध्यक्ष की अनुमति से अजमेर जिला कार्यकारिणी का गठन किया है।
घोषित कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में ए.पी. शुक्ला, वी.डी. शर्मा, ज्ञान सारस्वत, दीपक शर्मा, बृजेश पांडे को नियुक्त किया गया है। उपाध्यक्ष पद पर सुलोचना शुक्ला, सुशील पारीक, रूपनारायण डोल्या, विष्णुनाथ शर्मा, सुनील कुमार पाराशर, दिनेश सहारा, ओमप्रकाश पारिक, डॉ. मोनिका, पुखराज ओझा, रूपेश शुक्ला, और रामावतार शर्मा की नियुक्ति की गई है।
कोषाध्यक्ष के रूप में देवकीनंदन दाधीच, संगठन मंत्री के रूप में किशोर शर्मा एवं दुर्गाप्रसाद शर्मा तथा अजय तेनगौर को नियुक्त किया गया है। संगठन सहमंत्री के रूप में प्रशांत नारायण शर्मा, कुशाल शर्मा एवं दिनेश जोशी की नियुक्ति हुई है। उच्च शिक्षा प्रकोष्ठ पर प्रो. डॉ. सुरेंद्र जोशी, प्रो. डॉ.  उर्मिला पारीक पर नियुक्त किया।
इसके अतिरिक्त मंत्री के रूप में देवेंद्र त्रिपाठी, सतीश शुक्ला, अनुप शर्मा, सुशांत शुक्ला, विजयलक्ष्मी पारिक, अनितारानी शर्मा, सुमित शुक्ला तथा संदीप गौड़ को विभिन्न पदों पर जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
नवनियुक्त कार्यकारिणी को संगठन के कार्यों को गति देने तथा समाज हित में समर्पित भाव से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।
सुशील पारीक,
उपाध्यक्ष, राजस्थान ब्राह्मण महासभा
मो. 9829077444

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!