आग दुखान्तिका में मृतकों को आर्थिक मुआवजा देने व न्यायिक जांच की मांग

अजमेर । राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे महेंद्र सिंह रलावता ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर आग दुखान्तिका के  मृतकों के परिजनों  को 10 लाख रुपए का आर्थिक मुआवजा देने की मांग की है।
 कांग्रेस नेता रलावता ने बताया कि आग दुखान्तिका  की उच्च स्तरीय जांच कर इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए जिला प्रशासन को पुख्ता इंतजाम करने  एवं दोषी कर्मचारी एवं अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की ।
रलावता ने जवाहरलाल अस्पताल के प्रिंसिपल डॉक्टर सामरिया जी से दूरभाष से बात की घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी ली और सरकार से
दोषियों को दंडित करने व मृतको को और घायलों को उचित सहायता प्रदान करें
रलावता ने इस दुखद घटना पर अजमेर जिला प्रशासन से दोषियों के विरुद्ध कठोरतम करवाई करने की मांग की है
error: Content is protected !!