हमें हमारी धरती को स्वर्ग बनाने के लिए एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए-दीप्ति शर्मा

आज दिनांक 06 जून – एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत संभागीय आयुक्त कार्यालय में अतिरिक्त संभागीय आयुक्त दीप्ति शर्मा के द्वारा एक पेड मां के नाम अभियान के तहत पेड़ लगाया गया।
यह जानकारी देते हुए सर्वधर्म मैत्री संघ के अध्यक्ष प्रकाश जैन ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान पूरे वर्ष चलेगा। इसी श्रृंखला में आज का कार्यक्रम संभागीय आयुक्त कार्यालय में रखा गया। जहॉं पर अतिरिक्त संभागीय आयुक्त दीप्ति शर्मा ने पेड़ लगाते हुए कहा कि हमें हमारी धरती को स्वर्ग बनाने के लिए एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए बल्कि बल्कि उसकी पूरी देखरेख की जिम्मेदारी भी रखनी चाहिये। इस अवसर पर ब्रह्मा कुमारी शास्त्री नगर केंद्र की संचारीका आशा बहन ने अपने विचार रखते हुए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों की जानकारी दी।
इस अवसर पर बी.के ओमप्रकाश भाई, मोहम्मद खान, सूरज गुर्जर, बीके विवेक भाई सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
(प्रकाष जैन)
मो. 9829332777
error: Content is protected !!