सफाई मजदूर कांग्रेस करेगी भूख हड़ताल

अजमेर। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस संभाग इकाई द्वारा पूर्व घोषित नियुक्ति संम्बंधी कार्यवाही की सूचना नहीं किये जाने पर बुधवार को निगम प्रांगण में आमसभा आयोजित कर गुरुवार से दोपहर 2 बजे बाद क्रमिक अनशन और भूख हड़ताल की चेतावनी दे डाली। सफाई मजदूर कांग्रेस के अध्यक्ष चांदमल तम्बोली और पार्षद श्रवण टोनी ने सफाई कर्मचारियों की रिक्तियों को भरने के मुख्यमंत्री द्वारा दिये गये आदेशों की पालना स्थानीय प्रशासन द्वारा नहीं किये जाने पर अपने रोष का इजहार किया।
error: Content is protected !!