छात्राओं ने धरा शिव पार्वती का रूप, सावन के पावन माह में भगवान शिव की आराधना

श्री वर्द्धमान शिक्षण समिति ब्यावर द्वारा संचालित श्री वर्द्धमान कन्या पी जी महाविद्यालय के अंतर्गत श्री वर्द्धमान फैशन डिजाइनिंग एण्ड मेकअप आर्टिस्ट विभाग की छात्राओं द्वारा सावन की बेला पर भगवान  शिव पार्वती की मधुरम प्रस्तुति दी जैसे साक्षात् प्रभु अवतरित हुए वर्द्धमान परिसर में..

इसमें  फैशन डिजाइनिंग की छात्राओं द्वारा शिव व पार्वती के वस्त्र  डिजाइन किए गए व मेकअप की छात्राओं द्वारा मनमोहक रूप सजाया गया। इस शुभ अवसर पर भगवान शिव की भूमिका महाविद्यालय की छात्रा भावना वैष्णव  और माता  पार्वती की भूमिका राजश्री चौहान  ने निभाई। इस दौरान भगवान शिव पार्वती के स्वरुप का पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया साथ ही महादेव के तांडव की प्रस्तुति भी दी गयी और बड़ी संख्या में छात्राओं ने ॐ नमः शिवाय के साथ किया अभिनन्दन.

इस अवसर पर शिक्षण समिति मंत्री डा. नरेन्द्र पारख ने छात्राओं द्वारा तैयार किये गए स्वरूपों की प्रशंसा की। साथ ही उन्हें आने वाले समय में अपनी कला के द्वारा हर त्यौहार को महाविद्यालय प्रांगण में अलग तरह से मनाने हेतु प्रोत्साहित किया।

महाविद्यालय प्राचार्य डा. आर.सी. लोढा ने छात्राओं द्वारा शुरू किये गए इस नवीन अभिनव की सराहना करते हुए कहा कि साक्षात् शिव पार्वती के वर्द्धमान प्रांगण में आगमन से माहौल भक्तिमय हो गया है।

यह जीवंत झांकियां मुख्य आकर्षण केंद्र रही और इन्हें देख सभी मन्त्रमुग्ध हो गए।

इस अवसर पर अकादमिक डीन डॉ. नीलम लोढ़ा ,स्किल नोडल अधिकारी  छवि गरवालव्याखाता रितु प्रजापतिप्रियंका मंगरोलानीलम खत्रीभावना सोनी  सहित समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!