*वित्तिय साक्षरता विषय पर सेमीनार का आयोजन*

 दिनंाक 09 अक्टूबर 2025 अजमेर, राजस्थान महिला कल्याण मण्डल चाचियावास द्वारा संचालित सागर कॉलेज मे डी.एड व बी. एड विशेष शिक्षा मे अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया के सहयोग से वित्तीय साक्षरता सप्ताह विषय पर एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन किया गया । सेमीनार का विषय स्मार्ट निवेशक जागरूकता कार्यक्रम रहा जो कि भारत में सिक्योरिटीज मार्केट के प्रमुख नियामक के रूप में कार्य करता है, जो निवेशक के विश्वास को बढ़ावा देने, बाजार की अखंडता बनाए रखने और पूंजी बाजारों के व्यवस्थित विकास और विकास को बढ़ावा देने में कार्य करता है।

सेमीनार का शुभारम्भ अनुराग सक्सेना, नानूलाल प्रजापति, पदमा चौहान एवं मुख्य अतिथि दिव्या सोमानी (चेयरपर्सन लघु उद्योग भारती, अजमेर) द्वारा दीप प्रज्जवलन करके किया गया । अनुराग सक्सेना द्वारा संबंधित विषय पर संक्षिप्त जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि दिव्या सोमानी का स्वागत अनुराग सक्सेना द्वारा बुके देकर किया गया श्री नानूलाल प्रजापति ने सेमीनार के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को सेमीनार मे सक्रिय भागीदारी लेने के लिए प्रोत्साहित किया। सेमिनार की मुख्य वक्ता दिव्या सोमानी द्वारा साइबर फ्रोड, सारथी एप्प, म्यूचुअल फण्ड प्रोफेशनल्स, एस.आई.पी, एफडी आरडी, बैंक मे करन्ट अकाउन्ट और सेविंग अकाउन्ट के बारे में जानकारी प्रदान की। नानूलाल प्रजापति द्वारा कार्यक्रम के समापन मे सभी का आभार व्यक्त किया गया, सेमीनार का संचालन नानूलाल प्रजापति द्वारा किया गया इस सेमीनार मे विशेष शिक्षा मे शिक्षण-प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सागर कॉलेज के प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया। सेमीनार में डॉ. मयंक रंगा, प्रियंका मेघवाल, अलबीना खान, सोनू राजपूत आदि का सहयोग रहा।

(राकेश कुमार कौशिक)

निदेशक

9829140992

error: Content is protected !!