संगठन सर्जन अभियान ब्लॉक ‘‘अ’’ की बैठक सम्पन्न

आज दिनाक 13 अक्टूबर – भगवान गंज रोड स्थित संत कवरराम स्कूल में ब्लॉक ‘‘अ’’ की कांग्रेस संगठन सर्जन अभियान की आवश्यक बैठक को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक अशोक तवर ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कांग्रेस हाईकमान द्वारा इस बार विभिन्न प्रदेशों में जिला अध्यक्ष के चयन में पूरी तरह से लोकतांत्रिक प्रक्रिया को अपनाते हुए आम कार्यकर्ता बूथ, मंडल और ब्लॉक अध्यक्षओ सें चर्चा और रायसुमारी के साथ ही विभिन्न वर्गों व सामाजिक संगठनो स्वयंसेवी संगठनो से भी उनकी राय लेकर गंभीर मंथन कर पार्टी हाई कमान संगठन हित में ही निर्णय लेगी उन्होंने सभी की बात सुनी है और उन्हें अपनी बात कहने में कोई बंदिश नहीं रखी और वह एक-एक बात को अपने माध्यम से पार्टी के उच्च स्तरीय नेताओं तक पहुंचा रहे हैं शीघ ही इसके सुखद परिणाम आपके सामने होंगे।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं अभियान के प्रभारी रमेश खंडेलवाल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मैं पूर्व के पार्षद चुनाव में भी सन 2015 में अजमेर का प्रभारी था उस समय और आज की परिस्थितियों काफी बदली हुई है संगठन आज अच्छी मजबूत स्थिति में है और आगामी पार्षद चुनाव में भी संगठन अपनी मजबूती कार्यकर्ताओं के बल पर दिखाएगा और पार्टी इस बार अपना मेयर बनाएगी। प्रदेश के नेता भी चाहते हैं कि अजमेर में संगठन एक जुट होकर अपनी मजबूत स्थिति बनाएं। इसी क्रम में संगठन सृजन अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में आर.टी.डी.सी के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अशोक तंवर राष्ट्रीय स्तर के नेता है वह आपके और हमारे बीच एक सामान्य नेता की तरह मिल रहे हैं और आपकी हर बात को गंभीरतापूर्वक ले रहे हैं इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं की पार्टी इस बार इस कांग्रेस संगठन सृजन कार्यक्रम को लेकर कितनी गंभीर है हम सभी ने अपनी बात एक जुट होकर पर्यवेक्षक महोदय के समक्ष रख दी है। दीपावली बाद दीपावली के तोहफे के रूप में  हमें पार्टी हाई कमान  सुखद समाचार देगा।

किशनगढ़  विधायक विकास चौधरी ने भी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि इस बार पिछले 20 साल से अजमेर दक्षिण में अबकी बार अ. ब की जगह डी.के. को लेकर आओ। अजमेर दक्षिण का कार्यकर्ता इस बार अच्छी मजबूत स्थिति में दिख रहा है निश्चय ही आगामी चुनाव में हमें अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे।

डेयरी अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी ने कहा मेरे जीवनकाल में कांग्रेस पार्टी द्वारा पहली बार इस प्रकार की प्रक्रिया अपनाई जा रही है जो कि संगठन ही तो कार्यकर्ता हित में है इससे कोलकाता में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है और कार्यकर्ता इसे लेकर उत्साहित है।

प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार जयपाल, प्रदेश सचिव ललित वोरीवाल, प्रदेश सचिव कैलाश झांलीवाल, नेता प्रतिपक्ष नगर निगम अजमेर डॉक्टर द्रोपदी कोली ने भी बैठक को संबोधित किया। मंच का संचालन निर्वतमान महामंत्री व पूर्व पार्षद विजय नागौरा ने किया।

इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष चंदन सिंह, लक्ष्मी धोलखेड़िया, शैलेंद्र अग्रवाल, नोरत गुर्जर, सहित पूर्व पार्षद हेमंत शर्मा, नितिन जैन, सर्वेश पारीक, सुनील कैन, महिला कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मी बुन्देल, सेवादल अध्यक्ष देशराज मेहरा, अंकित घारू, युवा कांग्रेस अध्यक्ष पवन ओड, पार्षद आरिफ खान, वसीम खान, विनोद तंवर, ईश्वर राजोरिया, अशोक शर्मा, गायत्री, पुष्पा राजोरिया, मंडल अध्यक्ष विनोद नकवाल, मनीष सेन, प्रितपाल, कौशल चित्तौड़िया, रमा मिश्रा, पिंटू बोहरा, सरवन चौधरी, मनीषा मीणा, राजेश गोयत, तुलसीराम डबरा, कमलजीत सिंह, रवि कंजर, मनमोहन मिश्रा, पदम जैन, दिशा पटेल, निर्मल शर्मा, ऋषभ शर्मा, विजय, सुनील, रतन, दीपक, आनंद, जाजोत्तर, विनोद सेवासिया, दिलीप सांवरिया, रवि यादव, मनोज कुमार, महेंद्र कुमार, विष्णु गोद, रामजीलाल झेलिया, रवि गागड़ा इत्यादि अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद है।

बैठक में एक प्रस्ताव सर्व सम्मति से पारित किया गया धर्मेंद्र राठौर जिस किसी का भी नाम अध्यक्ष पद के लिए सुझाएंगे उसमें कार्यकरता सहमत है।
 भवदीय
    (डॉ. द्रोपदी कोली)
    नेता प्रतिपक्ष
    मो. 9351329069

error: Content is protected !!