क्वार्टर फाईनल दौर गुरूवार से शुरू
अजमेर 29 अक्टूबर। अजयमेरु जन कल्याण सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित सम्राट पृथ्वीराज चौहान क्रिकेट महोत्सव के तीसरे दिन प्रारंभिक दौर के मुकाबलों में सोफिया कॉलेज एवं चन्द्रवरदाई स्थित पृथ्वीराज चौहान खेल मैदानों पर शहर की विभिन्न वार्ड टीमों ने भारी उत्साह और उमंग के साथ खेलते हुए अपनी विपक्षी टीमों को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
आयोजन समिति के सरंक्षक डॉ. प्रियशील हाड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि सोफिया कॉलेज मैदान पर बुधवार को खेले गए पहले मुकाबले में वार्ड 28 ने वार्ड 20 को 8 विकेट से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। वार्ड 28 ने टॉस जीत कर पहले क्षेत्र रक्षण का निर्णय लिया जहां वार्ड 20 की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 76 रन बनाएंे। इसमें इमरान खान ने 43 रन बनाकर पारी को मजबूती प्रदान की। इसके जवाब में वार्ड 28 की टीम ने मात्र 2 विकेट के नुकसान पर 77 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। विजेता टीम की ओर से राहुल प्रजापति ने 25 रन बनाए।
दूसरे मुकाबले में वार्ड 76 ने वार्ड 39 को आठ विकेट से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया वार्ड 39 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 81 रन बनाए जिसमें अंकुश ने 36 रनों की पारी खेली। वार्ड 76 की ओर से फ्रैंक ने दो विकेट चटकाए। इसके जवाब में वार्ड 76 की टीम मात्र 2 विकेट के नुकसान पर जीत का लक्ष्य 82 रन बनाकर जीत दर्ज करने में सफल रही। इस पारी में फ्रैंक ने 40 रनों का महत्वपूर्ण योगदान देकर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार भी जीता।
आयोजन समिति के अध्यक्ष पूर्व उपमहापौर सम्पत सांखला ने बताया कि आज खेले गए अन्य मुकाबले में वार्ड नंबर 4 ने वार्ड नंबर 3 को 6 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए वार्ड 3 की टीम ने 9 विकेट के नुकसान पर 42 रन बनाए। इसके जवाब में वार्ड 4 की टीम ने 6.3 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 44 रन बनाकर जीत दर्ज करते हुए अगले दौर में प्रवेश किया। वार्ड 22 ने वार्ड 7 की टीम को 8 विकेट से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। वार्ड 7 की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 67 रन बनाए इसके जवाब में वार्ड 22 की टीम मात्र 8.2 ओवर में जीत के लक्ष्य को (68 रन 2 विकेट के नुकसान पर) अर्जित करते हुए अगले दौर में प्रवेश किया।
वार्ड 11 और 16 के मध्य खेले गए मुकाबले में वार्ड 11 की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 151 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। इसके जवाब में वार्ड 16 की टीम चार विकेट के नुकसान पर 87 रन ही बना पाई। इस तरह वार्ड 11 की टीम ने 64 रनों के विशाल अंतर से जीत दर्ज कर दूसरे दौर में प्रवेश किया।
वार्ड 80 और 66 के मध्य खेले गए मुकाबले में वार्ड 80 की टीम ने 10 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 126 रन बनाए जिसके जवाब में वार्ड 66 की टीम तीन विकेट के नुकसान पर 100 रन ही बना पाई और इस तरह 26 रनों के अंतर से हार गई।
प्रतियोगिता के तीसरे दिन बारिश से प्रभावित होने बावजूद अधिकांश मुकाबलांे में युवा क्रिकेटरों ने भारी उत्साह दिखाते हुए वहां उपस्थित दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। वार्ड 51 ने वार्ड 36 को 37 रनों से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए वार्ड 51 ने 5 विकेट के नुकसान पर 123 रन बनाए जिसके जवाब में वार्ड 36 की टीम 7 विकेट के नुकसान पर 86 रन ही बना पाई। आज खेले गए अंतिम मुकाबले में वार्ड 24 ने वार्ड 54 को 27 रनो से हराकर अपनी जीत का आगाज करते हुए अगले दौर में प्रवेश किया। वार्ड 24 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए एक विकेट के नुकसान पर 85 रन बनाए। इसके जवाब में वार्ड 54 की टीम चार विकेट के नुकसान पर 58 रन ही बना पाई और 27 रनों के अंतर से हार का सामना कर बैठी।
मंगलवार को बारिश के कारण बुधवार को निर्धारित किए गए दो मुकाबले अब गुरुवार को खेले जाएंगे। बुधवार को निर्धारित 10 मुकाबले में से शहर के विभिन्न मैदानों पर आठ मुकाबले आयोजित किये जा सके।
सोफिया कॉलेज एवं चन्द्रवरदाई स्थित पृथ्वीराज चौहान खेल मैदानों पर आयोजित समारोह में वरिष्ठ पत्रकार एस.पी.मित्तल, सुरेश कासलीवाल, सी.पी.जोशी एवं जीसीए प्राचार्य मनोज बेरवाल, दृष्टि रॉय, भारतीय खेल प्राधिकरण के प्र्रशिक्षक अशोक गुप्ता, पूर्व सभापति नगर परिषद सुरेन्द्र सिंह शेखावत एवं संजय शर्मा ने अपनी गरिमामय उपस्थिति के साथ युवा खिलाड़ियों को शुभकामनाऐं प्रेषित करते हुए, प्रतियोगिता के आयोजिकों बधाई दी।
आयोजन समिति एवं तकनीकी समिति से जुड़े विनित लोहिया, सुमन साहू, अनुज शर्मा, मुकेश खींची, शैलेन्द्र सिंह परमार, कंवल प्रकाश किशनानी, शुभम नाथ योगी, श्रीमती यशोदा सोनी, घनश्याम सिंह चौहान, पुरषोत्तम तेजवानी, भूपेन्द्र राणावत, ऑफिशल जॉन हावर्ड, विनय डाबले, एस.के.पाण्डे, वालेश हावर्ड, राहुल सिंगारिया (गट्टू), किशोर मारोठिया, पुनित, दीपेन्द्र लोगी, साहिल सेन, राजवीर, निखिल, बालेश गोहिल, चिराग, श्रीमति हेमलता डाबरा, एच.एस. वर्मा, अरूण शर्मा, पृथ्वी सिंह, अशोक सोनी, देवदत्त डाबरा, रमेश एच लालवानी, नारायण सिंह रावत, तपन मण्डल, पदम सिंह शेखावत, दुर्गा प्रसाद शर्मा, अमृत नहारिया, निक्की तुनवाल, सुनील बंजारा आदि अपनी सेवाऐं प्रदान कर रहे है।
कल गुरूवार 30 अक्टूबर को होने वाले मैच चन्द्रवरदाई नगर स्थित सम्राट पृथ्वीराज चौहान खेल मैदान में प्रातः 9 बजे वार्ड 1 बनाम वार्ड 5, दोपहर 11 बजे वार्ड 17 बनाम वार्ड 8, दोपहर 1 बजे वार्ड 4 बनाम वार्ड 11, सोफिया कॉलेज खेल मैदान में प्रातः 9 बजे वार्ड 51 बनाम वार्ड 24, दोपहर 11 बजे, वार्ड 28 बनाम वार्ड 31, दोपहर 1 बजे वार्ड 34 बनाम वार्ड 53, कायड़ मैदान में प्रातः 9 बजे वार्ड 68 बनाम वार्ड 62, दोपहर 11 बजे वार्ड 59 बनाम वार्ड 64, दोपहर 1 बजे वार्ड 63 बनाम वार्ड 76 व आगे के मैचों की जानकारी इन मैचों के विजेताओं के बाद जारी की जायेगी।
शैलेन्द्र सिंह परमार
महासचिव
9828191081