आज दिनांक 29 अक्टूबर – अखिल भारतीय कोली समाज (रजि.) नई दिल्ली, महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री द्रोपदी कोली द्वारा दोपहर 3ः00 बजे मन्ना हवेली, धोला भाटा रोड अजमेर पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसके मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कश्यप रहे जिनका अजमेर रेल्वे स्टेशन पर प्रातः 8ः00 बजे जोरदार स्वागत सम्मान कर उन्हें ब्रह्मा नगरी पुष्कर में सरोवर पूजा-अर्चना कर पुष्कर का भ्रमण कराया गया।
यह जानकारी देते हुए अध्यक्ष सुश्री द्रोपदी कोली ने बताया कि दोपहर 3ः00 बजे सम्मान समारोह का कार्यक्रम आयेाजित किया गया जिसमें अजमेर कोली समाज के तीन बच्चों को राजस्थान प्रशासनिक सेवा में चयनित होने पर साक्षी खटनावलिया, अभिषेक डंगारा, अदिति प्रकाश का सम्मान व स्वागत किया गया तथा इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कश्यप का प्रदेश, जिला स्तरीय कोली समाज की विभिन्न संस्थाओं ने शॉल, साफा, मोमेन्टों माला पहनाकर स्वागत व सम्मान किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कोली समाज को संगठित व शिक्षित होकर समाज को आगे की ओर बढ़ाने का मूल मंत्र दिया। समारोह में मुख्य अतिथि माननीय वीरेंद्र कश्यप ने सभा संबोधित करते हुए कहा कि आज युवा वर्ग को इस सांइस व टेक्नोलॉजी के युग में अपने भविष्य को सही स्थान तलाशने में अपनी शक्ति का सही इस्तेमाल करना चाहिए। कश्यप ने समाज में बहुत सी बुराईंयों का जिक्र करते हुए कहा कि इस युग की युवा पीढी को इन सभी बुराईयों से जुझना होगा जिस से आने वाले बच्चों में सही राह पर चलने की प्रेरणा मिल सके। इस अवसर पर अजमेर के प्रतिष्ठित लोगों ने भी उक्त कार्यक्रम में भाग लिया व अपने विचार रखे तथा प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित कर आशीर्वाद दिया।
कार्यक्रम का संचालन महेन्द्र सिंह बुन्देल द्वारा किया गया। इस अवसर पर नाथूलाल कोली, श्रीमती इन्दूवती, बी.एस. ज्योतियाना, लक्ष्मी बुन्देल, चन्दन सिंह, कौस्तूभ सिंह भाटी, कौशल चित्तौड़िया, मोक्ष, विनोद तंवर, कैलाश तंवर, डालचन्द कुण्डल, दिनेश चित्तौड़िया, प्रकाश चन्द, डॉ. विमल महावर, रामसिंह, भागचन्द जगरवाल, दुर्गाप्रसाद सालौत्री, हीरालाल, अर्जुन सोलंकी, मोहनलाल डांगरिया, नारायण लाल, कौशल चित्तौड़िया, श्रीमती धीरज बुन्देल, सोहनलाल जोनवाल, उत्तम भारती, मुकेश, पुष्पा एंव समाज के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
(सुश्री द्रोपदी कोली)
राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला विंग
अखिल भारतीय कोली समाज
मो. 9351329069