अमृत स्टेशन योजना से मारवाड़ जंक्शन स्टेशन का बदल रहा स्वरुप

पुनर्विकास का कार्य तीव्र गति से जारी*
  रेलवे द्वारा स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं में बढोतरी करने व स्टेशनों की बिल्डिंग को नया स्वरूप प्रदान करने की “अमृत स्टेशन योजना” के तहत स्टेशनों का पुनर्विकास कार्य किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे अजमेर मण्डल के मारवाड़ जं  स्टेशन पर भी अमृत स्टेशन योजना के अन्तर्गत पुनर्विकास किया जा रहा है।
  अजमेर मंडल के 15 स्टेशनों पर अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकास कार्य किये जा रहे है इसी कड़ी में मारवाड़ जंक्शन पर जारी अमृत स्टेशन योजना के कार्यों के अंतर्गत अधिकाँश काम  पूर्ण हो गया है | अमृत स्टेशन योजना के तहत मारवाड़ जंक्शन स्टेशन पर लगभग 18 करोड़ रुपये के पुनर्विकास के कार्य किए जा रहे है| मंडल रेल प्रबंधक श्री राजू भूतड़ा द्वारा मंडल के अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गत आने वाले सभी स्टेशनों पर जारी कार्यों की निगरानी की जा रही है साथ ही स्टेशनों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए जा रहे है| मारवाड़ जं उत्तर पश्चिम रेल्वे अजमेर मण्डल का एक महत्वपूर्ण जंक्शन स्टेशन है जो दो मुख्य रेल रूट  अजमेर- अहमदाबाद व अजमेर- जोधपुर रूट जोड़ता है|
अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गत मारवाड़ जं पर जो काम पूर्ण कर लिए गए है उनमें मेन एंट्री बिल्डिंग वेटिंग हॉल में  शोचालयों का काम, कमर्शियल स्पेस और फ्लोरिंग का काम, स्टोन वर्क और  पुट्टी का काम पूरा कर लिया गया है | प्लेटफोर्म संख्या 1 पर फूट ओवर ब्रिज एरिया को छोड़कर सरफेस रेनोवेशन का काम पूरा कर लिया गया है| प्लेटफोर्म संख्या 1 तथा 2/3 पर 2-बे नए प्लेटफार्म शेल्टर का निर्माण किया गया है | बिल्डिंग प्लास्टर का काम और डोर फिक्सिंग का काम भी पूरा कर लिया गया है| प्लेटफोर्म संख्या 1 पर 2  वॉटर बूथ का काम पूरा हो गया है |  लाइन नंबर 01 पर  ड्रेन कवर और पाइपलाइन और टॉयलेट सैनिटरी फिटिंग का काम और  फ्लश डोर फिक्सिंग का काम भी पूरा हो गया है |
अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गत मारवाड़ जं पर जो काम चल रहा है उसमें प्लेटफोर्म संख्या  2/3 पर 2-बे नए प्लेटफार्म शेल्टर, प्लेटफोर्म संख्या  2/3 पर रेनोवेशन का काम, सर्कुलेटिंग एरिया का काम और पार्किंग डेवलपमेंट, प्लेटफोर्म 1 पर टॉयलेट ब्लॉक, मौजूदा बिल्डिंग पोर्च और बाहरी हिस्से को बेहतर बनाने का काम, सर्कुलेटिंग एरिया का काम और पार्किंग डेवलपमेंट, प्लेटफोर्म 1 पर टॉयलेट ब्लॉक, पोर्च बारादरी और 12 मीटर चौड़े फूट ओवर ब्रिज का काम शामिल है |
*मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक, अजमेर*

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!