*निरीक्षक (कारखाना एवं बॉयलर्स निरीक्षण विभाग) भर्ती-2025 की परीक्षा तिथि जारी*

अजमेर, 9 दिसंबर। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा निरीक्षक-  कारखाना एवं बॉयलर्स के 12 तथा निरीक्षक- कारखाना (रसायन) के 1 पद पर भर्ती हेतु 20 सितंबर 2026 को परीक्षा आयोजन किया जाना प्रस्तावित है।
आयोग सचिव ने बताया कि उक्त भर्ती का विज्ञापन 8 दिसंबर 2025 को जारी किया गया है। इसके तहत ऑनलाइन आवेदन 14 दिसंबर से 12 जनवरी 2026 की रात्रि 12 बजे तक किए जा सकेंगे।ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

error: Content is protected !!