अजमेर से सैकड़ों कांग्रेसजन ‘वोट चोर – गद्दी छोड़’ रैली में हुए शामिल

अजमेर, 14 दिसम्बर 2025 l लोकतंत्र की रक्षा एवं वोट चोरी के खिलाफ आवाज़ बुलंद करने के उद्देश्य से दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की विशाल ‘वोट चोर – गद्दी छोड़’ रैली में अजमेर शहर से बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल हुए। इस रैली में देशभर से आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया।

अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल एवं RTDC के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ के संयुक्त नेतृत्व में अजमेर से सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली के लिए रवाना हुए और रैली में सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यकर्ताओं में रैली को लेकर भारी उत्साह देखने को मिला।
रैली में अजमेर के कांग्रेस नेताओं के साथ RCA के पूर्व अध्यक्ष वैभव गहलोत भी साथ रहे.

डॉ. राजकुमार जयपाल ने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर कर रही है तथा चुनावी प्रक्रिया में हस्तक्षेप कर जनता के मताधिकार को प्रभावित किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता के दुरुपयोग के माध्यम से “वोट चोरी” कर लोकतंत्र की आत्मा को ठेस पहुंचाई जा रही है। कांग्रेस पार्टी संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी।

RTDC के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने अपने बयान में कहा कि भाजपा सरकार जनता की आवाज़ से डर चुकी है, इसी कारण वह चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित कर सत्ता में बने रहने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि “वोट चोर – गद्दी छोड़” रैली आम जनता के आक्रोश की अभिव्यक्ति है और यह संदेश है कि कांग्रेस कार्यकर्ता लोकतंत्र के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेंगे।

रैली में महेन्द्र चौधरी, फखरे मोइन, सुनील लारा, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष द्रौपदी कोली, प्रदेश कांग्रेस सचिव सुनील लारा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शैलेन्द्र अग्रवाल, वाहिद मोहम्मद, चंदन सिंह, लक्ष्मी धोलखेडिया, पार्षद नौरत गुजर, सर्वेश पारीक, तिपाषा खींची, नकुल खंडेलवाल,  कुशाल कोमल, ईश्वर राजोरिया, चंद्र शेखर काकु, वसीम, आरिफ, ईश्वर सारवान, महिला कांग्रेस अध्यक्ष पार्षद लक्ष्मी बुंदेल, सेवादल अध्यक्ष देशराज मेहरा, एन एस यू आई अध्यक्ष अंकित घारू, शोएब अख्तर, ईश्वर टहलयानी, मनोज खंडेलवाल, निमेश चौहान, जुनेद पठान, युनुस शेख, शहनाज आलम, सुमित मित्तल, मंडल अध्यक्ष गणेश चौहान, कमल बैरवा, छोटु सिंह रावत, हेमंत जसोरिया, मनीष सेन, प्रीतपाल सिंह, कौशल चित्तोड़िया, संजीव खींची, चंद्रेश् सुनिया, मुकेश पंवार, हरि प्रसाद जाटव, अजहर खान सहित कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में भाजपा सरकार के खिलाफ संघर्ष तेज करने और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए हर स्तर पर लड़ाई जारी रखने का संकल्प लिया।

कार्यालय,
डॉ राजकुमार जयपाल,
अध्यक्ष, 
शहर जिला कांग्रेस कमेटी, अजमेर

error: Content is protected !!