अजमेर दिनांक 15 दिसम्बर 2025 को गांव बबायचा में रहने वाले अन्य लोगों ने अपनी आवंटित भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को हटवाने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि समाज के कुछ परिवारों को प्रशासन द्वारा विधिवत भूमि का आवंटन किया गया था, लेकिन वर्तमान में उस जमीन पर अन्य लोगों द्वारा कब्जा कर लिया गया है, जिससे आवंटी परिवारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
समाज के प्रतिनिधियों ने जिला कलेक्टर से अनुरोध किया कि मामले की शीघ्र जांच कराकर आवंटित भूमि से अवैध कब्जा हटवाया जाए तथा आवंटी परिवारों को उनका वैधानिक अधिकार दिलाया जाए। जिला प्रशासन ने ज्ञापन प्राप्त कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।