कांग्रेसियों ने मसीह समाज को दी क्रिसमस की बधाई

अजमेर । सेवा प्रेम करुणा त्याग एवं क्षमाभाव के महान संदेश देने वाले क्रिसमस पर्व पर आज अजमेर उतर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं पीसीसी सदस्य महेंद्र सिंह रलावता के नेतृत्व में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने आगरा गेट स्थित चर्च पर मसीह समाज के बन्धुओ को क्रिसमस की मुबारक बाद दी ।
इस अवसर पर कांग्रेसी नेता रलावता ने कहा कि प्रभु यीशु के बताए मार्ग पर चलकर हम एक स्वस्थ, सद्भाव तथा समरसता युक्त समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभा सकते हैं। इस पुनीत अवसर पर जरूरतमंदों तथा बेसहारा लोगों की मदद करने का संकल्प लेंना चाहिए ।
इस अवसर पर अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव शिव कुमार बंसल नगर निगम अजमेर के पूर्व उपायुक्त एवं पार्षद गजेंद्र सिंह रलावता राँबिन मैसी रोमी ईनुमल आशीश कुमार जॉन अजमेरी एडवोकेट नरेन्द्र नाथ राजेन्द्र वर्मा अहमद हुसैन मुकेश सिंह राठौड़ भरत सिंह राणा शंकर गुर्जर आदि ने  क्रिसमस एवं नव वर्ष की मुबारकबाद दी ।
महेन्द्र सिंह रलावता
9414497073
error: Content is protected !!