जरूरत मंद बच्चों के संग गुरु गोविंद सिंह जयंती व वीर बाल दिवस मनाकर पेश की नयी मिसाल

गुरु गोविंद सिंह जयंती व वीर बाल दिवस के पावन अवसर पर नवपंख संस्था द्वारा दिनांक: 27/12/25 को कई स्थान जेसे: ब्यावर रोड कच्ची बस्ती opp. HMT, माखुपुरा बाइ पास के पास स्थित कच्ची बस्ती, स्थानो पर जरूरतमंद बच्चों के बीच भोजन वितरण कर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए। नवपंख सामाजिक संस्था द्वारा ,सिख धर्म के दसवें गुरु, महान वीर एवं समाज सुधारक श्री गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती तथा वीर बाल दिवस जो कि गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबज़ादों— साहिबज़ादा जोरावर सिंह और साहिबज़ादा फतेह सिंह ने धर्म, आस्था और सत्य के लिए अपने प्राणों का बलिदान दे दिया। 6 और 9 वर्ष की उम्र में भी उन्होंने अत्याचार के आगे झुकने से इनकार कर दिया था, इस दिन के उपलक्ष्य मे झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले जरूरतमंद बच्चों के साथ सादगी एवं सेवा भाव से मनाई गई। साथ ही संस्था के सदस्यों ने बच्चों के साथ मिलकर गुरु गोविंद सिंह जी के जीवन, उनके त्याग, साहस और समानता के संदेशों पर चर्चा की साथ ही बताया कि इस दिन गुरुद्वारों में प्रार्थना और कीर्तन के साथ उनके शौर्य को श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है। वीर बाल दिवस की स्थापना से ही, इसे पूरे देश में दो युवा शहीदों के शौर्य को श्रद्धांजलि अर्पित करने और आज के युवाओं को उनके बलिदान के प्रति जागरूक करने के लिए मनाया जाता रहा है। बच्चों को गुरु जी द्वारा दिए गए न्याय, मानवता और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष के आदर्शों से अवगत कराया गया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों के साथ खुशियाँ बाँटते हुए संस्था के सदस्यों ने बच्चों के साथ समय बिताकर उन्हें शिक्षा और अच्छे संस्कारों के महत्व के बारे में भी प्रेरित किया।
इस अवसर पर नवपंक्ष संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी का जीवन समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा और समानता का संदेश देता है, जिसे अपनाकर ही एक सशक्त समाज का निर्माण संभव है।
कार्यक्रम के अंत में संस्था द्वारा जरूरतमंद बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर सामाजिक कार्य करने का संकल्प लिया गया।
बच्चे इस अवसर पर खुश थे उन्होंने नृत्य व गायन जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग भी लिया। इस आयोजन मे संस्था के सदस्यों ने बच्चों को स्वादिष्ट व पौष्टिक भोजन वितरित किया और गुरु गोविंद सिंह जी के उपदेशों – सेवा, समानता और करुणा के महत्व पर प्रकाश डाला।
बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक गुरु गोविंद सिंह जयंती व वीर बाल दिवस बड़े चाव से मनाया, भजन-कीर्तन में भाग लिया, स्वादिष्ट लंगर का स्वाद लिया साथ ही गुरु गोविंद सिंह जी के जीवन से प्रेरक प्रसंग सुनाए गए। पूरे आयोजन में आनंद और सौहार्द का वातावरण रहा।
संस्था के सदस्यों ने बताया कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य समाज में सेवा और भाईचारे की भावना को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा,“गुरु गोविंद सिंह जी ने हमें निःस्वार्थ सेवा का मार्ग दिखाया है।
उनकी शिक्षाएँ आज भी मानवता के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
उसी प्रेरणा से हम जरूरतमंद बच्चों तक मदद पहुँचाने का प्रयास कर रहे हैं।
कार्यक्रम का समापन बच्चों को मिठाइयाँ बाँटकर और गुरु गोविंद सिंह जी के आशीर्वाद की कामना के साथ किया गया।
संस्था के सहायक सदस्य के रूप मे मनिंदर कौर,मयंक चावला,नितिन उप्पल,विजय शर्मा,राघव झा,प्रकाश चंद शर्मा,सौरभ जैन आदि कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
error: Content is protected !!