अशोक तोषनीवाल एवं श्री सर्वेश्वर संकीर्तन मंडल ने भजनों की दी प्रस्तुति
अजमेर 1 जनवरी / श्री मानस मंडल पट्टी कटला, अजमेर के तत्वाधान में 1 जनवरी गुरुवार को प्रदोष के शुभ अवसर पर पौष बड़ा महोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया l इस अवसर पर जगद्गुरु निम्बार्काचार्य श्री श्री जी महाराज के कृपा पात्र प्रसिद्ध भजन गायक श्री अशोक तोषनीवाल एवं श्री सर्वेश्वर संकीर्तन मंडल अजमेर तथा महिला मंडली ने मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्री राम, श्री राधा कृष्ण भगवान व श्री खाटू श्याम बाबा के मधुर भजनों की प्रस्तुति दी गयी जिस पर उपस्थित भक्त जन भाव विभोर हो गये l आज मानस मंडल में विराजित भगवान श्री राम दरबार का नयनाभिराम श्रृंगार भी किया गया l आरती के पश्चात सभी भक्तों व श्रद्धालुओं को हलवा व पकौड़ी का प्रसाद वितरित किया गया l
कार्यक्रम संयोजक राजेंद्र अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम में हनुमान गर्ग श्रीया, नंदकिशोर गोयल, सूरज नारायण गर्ग, अनिल बंसल, रमेशचंद अग्रवाल, शैलेंद्र अग्रवाल, प्रदीप बंसल, जितेंद्र खंडेलवाल, विजय सैनी, हनुमान दयाल बंसल, ललित अग्रवाल, विष्णु प्रकाश गर्ग, अगम प्रसाद मित्तल, बंसीगोपाल अग्रवाल, राजेंद्र गांधी सहित अनेक श्रद्धालु व मातृशक्ति शामिल हुए l संस्था की और से सभी का दुपट्टा पहना कर व माल्यार्पण कर स्वागत किया गया l
भवदीय
नंदकिशोर गोयल
7976909910