अजमेर, — सामाजिक कार्यों के लिए सक्रिय *संजीवनी ग्रुप,* अजमेर द्वारा शनिवार को महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल , वैशाली नगर , अजमेर में छात्रों को स्वेटर वितरित किए गए। ठंड के मौसम में बच्चों के चेहरों पर खुशी झलक उठी।
स्वेटर वितरण कार्यक्रम में ग्रुप की *संस्थापक सदस्या कमलेश मंगल, अंजना पंसारी, कांता शाह और रजनी शाह* उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का नेतृत्व ग्रुप की *अध्यक्ष रेखा खंडेलवाल तथा सचिव अनुराधा भंसाली* ने किया। इस अवसर पर क्लब की सम्मानित अन्य सभी सदस्याएँ भी मौजूद रहीं और सेवा कार्य में सहभागिता निभाई।
संजीवनी ग्रुप द्वारा समय–समय पर सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं। स्कूल की प्रिंसिपल , सभी स्टाफ मेंबर्स ने व बच्चों ने इस मदद के लिए संजीवनी ग्रुप का आभार व्यक्त किया।