महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय (MDSU), अजमेर में यूनिवर्सिटी परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच को लेकर सामने आए वायरल वीडियो प्रकरण में अब बड़ा फैसला लिया गया है।
छात्र संगठन NSUI द्वारा जिला अध्यक्ष अंकित घारू के नेतृत्व में किए गए जोरदार प्रदर्शन के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन को छात्रहित में अहम निर्णय लेना पड़ा है।
इस मामले में कुलगुरु प्रो. सुरेश कुमार अग्रवाल ने हस्तक्षेप करते हुए संबंधित परीक्षक के पास जांची गई सभी उत्तर पुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन (Revaluation) कराने के आदेश जारी किए हैं।
कुलगुरु के इस फैसले से उन सैकड़ों छात्रों को बड़ी राहत मिली है, जिनके भविष्य पर इस लापरवाही का सीधा असर पड़ रहा था। NSUI ने इस निर्णय को छात्रहित की जीत बताते हुए कहा कि संगठन आगे भी छात्रों के अधिकारों और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था के लिए संघर्ष करता रहेगा।
NSUI का स्पष्ट कहना है कि परीक्षा प्रणाली में किसी भी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग जारी रहेगी।