*प्राध्यापक एवं कोच (स्कूल शिक्षा भर्ती )-2025*

_*राजनीति विज्ञान में अब 569 पद, सभी विषयों के वर्गवार वर्गीकरण के संबंध में शुद्धि पत्र जारी*_

​अजमेर, 22 जनवरी। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा माध्यमिक शिक्षा विभाग के लिए आयोजित की जा रही प्राध्यापक एवं कोच (स्कूल शिक्षा) भर्ती परीक्षा-2025 के अंतर्गत संबंधित विभाग द्वारा राजनीति विज्ञान विषय के पदों में बढ़ोतरी तथा सभी विषयों के नवीन वर्गवार वर्गीकरण के संबंध में शुद्धि पत्र जारी किया गया है।

​आयोग सचिव ने बताया कि 17 जुलाई 2025 को विज्ञापन संख्या 6/2025-26 के तहत विभिन्न 27 विषयों के कुल 3225 पदों पर भर्ती निकाली गई थी। अब राजनीति विज्ञान विषय (क्रम संख्या 08) के पदों में वृद्धि कर दी गई है। इस संशोधन के बाद राजनीति विज्ञान के कुल पदों की संख्या बढ़कर 569 हो गई है। इस विषय के साथ ही अन्य सभी विषयों के नवीन वर्गवार वर्गीकरण के संबंध में शुद्धि पत्र संख्या 17/2025-26 आयोग की  वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। विज्ञापन की शेष शर्तें यथावत रहेंगी।

error: Content is protected !!