कांग्रेसियों ने लिखा मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र

झुठी आपत्ति प्रस्तुत करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की  मांग
अजमेर । अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी महेंद्र सिंह रलावता  ने राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन को पत्र लिखकर अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में सत्ताधारी पार्टी भारतीय जनता पार्टी के बी एल ए 2 द्वारा कांग्रेस के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं एवं मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में वैध मतदाताओं के नाम हटाने के लिए फर्जी आपत्ति प्रस्तुत करने पर उच्च स्तरीय जांच करवाने की मांग की है।
 कांग्रेसी नेता रलावता ने बताया कि देश के प्रत्येक नागरिक के मताधिकार को सुरक्षित रखना हमारा दायित्व है। हमे यह सुनिश्चित करना चाहिए कि कोई भी नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रहे। परंतु भारतीय जनता पार्टी द्वारा राजनीतिक हित साधने के उद्देश्य से मतदाता सूचियों से सैकड़ों नाम काटने या जोड़ने के लिए बीएलओ पर अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है।
 उन्होंने बताया कि विशेष  पुननिरीक्षण अभियान के तहत निर्वाचन विभाग द्वारा नियुक्त बीएलओ द्वारा मतदाता सूची 2002 से मिलान कर  सूची मैपिंग कर मतदाता सूची का के प्रारूप का प्रकाशन किया गया था मतदाता सूची के अधिकृत प्रारूप के प्रकाशन के बाद सत्ता धारी राजनीतिक दल के बी एल  ए 2  द्वारा आपत्ति प्रस्तुत करना बेमानी है । बीएलओ द्वारा प्रमाणित करने के बाद भी फॉर्म नंबर 7 प्रस्तुत करने का कोई औचित्य नहीं है।  फॉर्म नंबर 7 की सत्यता की जांच कर ही नाम हटाए जाएं तथा असत्य जाने पर पाए जाने पर मुकदमा दर्ज कराया जाए ।
उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के बूथ लेवल एजेंट 2 द्वारा मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र के प्रपत्र 7 जमा कराए गए हैं जिसमें नया भाग संख्या 175 में 207 फॉर्म भाग संख्या 176 में 467 फॉर्म ,भाग संख्या 177 में 330 फॉर्म, भाग संख्या 178 में 287 फॉर्म ,भाग संख्या 179 में 309 फॉर्म ,भाग संख्या 180 में 371 फॉर्म, भाग संख्या 181 में 252 फॉर्म ,भाग संख्या 182 में 275 फार्म ,भाग संख्या 184 में 244 फॉर्म ,भाग संख्या 185 में 350 फॉर्म ,भाग संख्या 186 में 288 फॉर्म ,भाग संख्या 188 में 301 फॉर्म भाग संख्या 189 में 350 फार्म भाग संख्या 196 में 104 फॉर्म बॉक्स संख्या 72 में 151 फॉर्म भाग संख्या 71 में 109 फॉर्म  भाग स.70 में 150 फॉर्म भाग संख्या 157 में 123 फॉर्म भाग संख्या 88 में 107 फॉर्म भाग संख्या 92 में 111 फॉर्म भाग संख्या 91 में 110 फॉर्म भाग संख्या 89 में 108 फॉर्म भाग संख्या 101 में 121 फार्म भाग स.  123 में 146 फॉर्म भाग संख्या 124 में 147 फॉर्म जमा कराए गए हैं यह सभी मुस्लिम बहुल्य क्षेत्र हैं।
 उन्होंने बताया की 15 जनवरी 2026 तक अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में 5485 फॉर्म नंबर सात जमा कराए गए हैं एवं 16 जनवरी से 19 जनवरी 2026 तक फॉर्म नंबर 7 मे  1277 आपत्तियां जमा कराए गए हैं।
अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव शिव कुमार बन्सल पार्षद गजेन्द्र सिह रलावता ओबीसी विभाग के अध्यक्ष सतीश वर्मा राजीव गांधी पंचायती राज सगठन के जिलाध्यक्ष राजकुमार गर्ग मुकेश सिंह राठौड अहमद हुसैन ने बताया कि  फॉर्म नंबर 7 में आपत्ति दर्ज कराने वाले अधिकांश में आपत्ति कर्ता का नाम मोबाइल नंबर एवं पता भी अंकित नहीं है। एवं  उनकी पहचान भी उजागर नही  हो रही है ! ऐसी स्थिति में फ्राम नंबर 7 की आपत्ति का सत्यापन करने के बाद ही नाम मतदाता सूची से काटा जाए।आपति झुठी पाये जाने पर मुकद्दमा दर्ज कराने की मांग की है ।
महेन्द्र सिह रलावता
9414497073
error: Content is protected !!