सागर कॉलेज एवं मीनू स्कूल में ‘लहर कार्यक्रम’ के अंतर्गत बसंत पंचमी हर्षोल्लास से मनाई गई

अजमेर 23 जनवरी 2026, राजस्थान महिला कल्याण मंडल द्वारा संचालित सागर कॉलेज एवं मीनू स्कूल में ‘लहर कार्यक्रम’ के अंतर्गत बसंत पंचमी का आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की वंदना से हुआजिससे संपूर्ण वातावरण ज्ञानसंगीत एवं सकारात्मक ऊर्जा से ओत-प्रोत हो गया।

इस अवसर पर श्री नेमीचंद वैष्णवश्री नानूलाल प्रजापतिश्री तरुण शर्माडॉ. बी. एस. शर्माश्रीमती पदमा चौहान एवं श्री ईश्वर शर्मा तथा श्रीमती सीमा मालोदिया बतौर अतिथि उपस्थित रहे। अतिथियों ने बसंत पंचमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को ज्ञानसंस्कार एवं रचनात्मकता के मार्ग पर अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के लिए पतंग सजावट गतिविधि आयोजित की गईजिसमें बच्चों ने रंग-बिरंगी पतंगों को सजाकर अपनी रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसके साथ ही विशेष रूप से आयोजित येलो सेंसरी बिन गतिविधि ने बच्चों को अत्यंत आकर्षित कियाजिससे उनकी इंद्रिय अनुभूतिएकाग्रता एवं सीखने की क्षमता को बढ़ावा मिला।

लहर कार्यक्रम’ के माध्यम से विद्यार्थियों में आत्मविश्वाससामाजिक सहभागिता एवं सांस्कृतिक मूल्यों का विकास हुआ। कार्यक्रम का समापन अतिथियों के प्रेरणादायक उद्बोधन तथा आयोजकोंशिक्षकों एवं विद्यार्थियों की सराहना के साथ किया गया।

राकेश कुमार कौशिक

निदेशक

9829140992

error: Content is protected !!